क्रिकेट

IND vs PAK: प्रशंसक ने Rohit Sharma से मांगी भारत और पाकिस्तान मैच की टिकट

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के मुकाबले को देखने आए एक प्रशंसक ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा से टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की टिकट देने की अपील की.

IND vs PAK: प्रशंसक ने Rohit Sharma से मांगी भारत और पाकिस्तान मैच की टिकट
रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के मुकाबले को देखने आए एक प्रशंसक ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा से टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की टिकट देने की अपील की. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. दुनिया भर में क्रिकेट के प्रशंसक 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए उत्साहित हैं. भारतीय प्रशंसकों में भी 24 अक्टूबर को दुबई में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले को देखने की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है.

ऐसे ही एक प्रशंसक जो शुक्रवार को मुंबई और हैदराबाद के बीच मुकाबला देखने आया था, उसने स्टैंड में बैठकर प्लेकॉर्ड में संदेश लिखा, रोहित भारत और पाकिस्तान मुकाबले की दो टिकट चाहिए, प्लीज.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, कहीं यह बड़ी बात

इस संदेश को कैमरे ने एटेंशन दी और यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले की टिकटें पहले से ही बिक चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2021 10:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).