IND vs PAK, Asian Games 2026 Gold Medal Match: एशियाई खेल 2026 क्रिकेट फाइनल में बारिश बनी सबसे बड़ी चुनौती, जानिए हाईवोल्टेज मुकाबला रद्द होने पर किसे मिलेगा गोल्ड मेडल

भारतीय टीम एशियाई खेल 2023 में जीते गए स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भी इतिहास रचने के लक्ष्य के साथ उतरेगी. इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asian Games 2026 Gold Medal Match: एशियाई खेल 2026 में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर पूरे क्रिकेट जगत की नजरें टिकी हुई हैं. हालांकि मैच से पहले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय करीब 62 प्रतिशत बारिश की संभावना है. ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया तो स्वर्ण पदक किसे मिलेगा. आइए जानते हैं एशियाई खेल 2026 के नियम क्या कहते हैं. Ishan Kishan Record: ईशान किशन ने तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड, इस मामले में मनीष पांडे समेत कई भारतीय बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

एशियाई खेल 2026 में बदला गया नियम

एशियाई खेल 2023 में भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. उस समय भारतीय टीम को बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर स्वर्ण पदक दिया गया था. लेकिन एशियाई खेल 2026 के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. इस बार यदि फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से पूरी तरह रद्द हो जाता है और कोई नतीजा नहीं निकल पाता, तो भारत और पाकिस्तान दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा. ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को स्वर्ण पदक मिलेगा, जबकि किसी भी टीम को रजत पदक नहीं दिया जाएगा.

मैच का नतीजा निकालने के लिए कितने ओवर जरूरी?

डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम लागू करने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी होगा. अगर दूसरी पारी में न्यूनतम 5 ओवर भी पूरे नहीं हो पाते हैं, तो मुकाबले का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा और दोनों टीमों को संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक दिया जाएगा.

सुपर ओवर के दौरान बारिश होने पर क्या होगा?

यदि मुकाबला टाई रहता है और विजेता तय करने के लिए सुपर ओवर खेला जाता है, लेकिन सुपर ओवर के दौरान भी बारिश की वजह से खेल पूरा नहीं हो पाता, तब आईसीसी टी20 रैंकिंग को आधार बनाया जाएगा. इस स्थिति में बेहतर रैंकिंग होने के कारण भारतीय टीम को स्वर्ण पदक विजेता घोषित किया जाएगा.

भारत के पास गोल्ड बचाने का मौका

भारतीय टीम एशियाई खेल 2023 में जीते गए स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भी इतिहास रचने के लक्ष्य के साथ उतरेगी. इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है. अब सभी क्रिकेट प्रेमी यही उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम साफ रहे और एशिया के दो सबसे बड़े क्रिकेट प्रतिद्वंद्वियों के बीच मैदान पर शानदार मुकाबला देखने को मिले.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड