Ind vs Pak 2019: भारत से मिली हार के बाद सदमे में पाकिस्तान, बोर्ड ने दिया नया फरमान
सरफराज ने कहा था, "अगर कोई सोचता है कि मैं घर जाऊंगा तो यह उनकी बेवकूफी है. ईश्वर न करे अगर कुछ बुरा होता है तो मैं सिर्फ अकेला घर नहीं जाऊंगा."
विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन एहसान मनी ने कप्तान सरफराज अहमद से कहा कि वे बाकी के बचे चार मैचों पर ध्यान दें. 'न्यूज डॉट कॉम डॉट पीके' के अनुसार, मनी ने सरफराज को मंगलवार को फोन किया और उन्हें आश्वासन दिया कि पूरा देश टीम के साथ है और उम्मीद कर रहा है कि बाकी के मैचों में टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी. पीसीबी चेयरमैन ने सरफराज से कहा कि वह 'न्यूज स्टोरी' को देखकर अपना ध्यान न भटकाएं और आगामी मैचों में शांति से टीम का नेतृत्व करते हुए अपने प्रदर्शन को बेहतर करें. इससे पहले, पाकिस्तान के कप्तान ने कथित तौर पर अपने खिलाड़ियों को चेतावनी दी थी अगर वे विश्व कप में अपने प्रदर्शन को बेहतर नहीं कर पाए तो घर पर उनकी बहुत आलोचना होगी.
सरफराज ने कहा था, "अगर कोई सोचता है कि मैं घर जाऊंगा तो यह उनकी बेवकूफी है. ईश्वर न करे अगर कुछ बुरा होता है तो मैं सिर्फ अकेला घर नहीं जाऊंगा."
पाकिस्तान का अगला मैच दक्षिण अफ्रीका से होगा. तालिका में टीम तीन अंकों के साथ नौवें पायदान पर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

