क्रिकेट

IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों की होगी टीम में वापसी, केन विलियमसन की मुश्किलें बढ़ी

टीम इंडिया अपने अगले मैच में बड़े बदलाव कर सकती हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया जा सकता है. वरुण चक्रवर्ती को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अश्विन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. कप्तान विराट कोहली के ये फैसले गलत साबित हुए.

IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों की होगी टीम में वापसी, केन विलियमसन की मुश्किलें बढ़ी
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) में टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और पहले मैच में पाकिस्तान (Pakistan) ने 10 विकेट से हरा दिया है. इस हार के बाद भारतीय टीम के सेलेक्शन पर बहुत से सवाल खड़े हो रहे हैं. टीम इंडिया का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड (New Zealand) से होगा. टीम इंडिया के लिए ये मैच आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि न्यूजीलैंड में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं जो कड़ी टक्कर देंगे. टीम इंडिया अगर ये मैच भी हार गई, तो टूर्नामेंट से बाहर होने का संकट भी आ सकता है. ऐसे में टीम इंडिया कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी. IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: न्यूजीलैंड को हराकर नया इतिहास रचने के लिए मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, रिकॉर्ड पर एक नजर

टीम इंडिया अपने अगले मैच में बड़े बदलाव कर सकती हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया जा सकता है. वरुण चक्रवर्ती को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अश्विन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. कप्तान विराट कोहली के ये फैसले गलत साबित हुए.

इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं मौका-

शार्दुल ठाकुर

पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पंड्या को बतौर बल्‍लेबाज टीम में शामिल किया गया था. इस मैच में हार्दिक पांड्या कुछ खास नहीं कर पाए. ऐसे में शार्दुल ठाकुर को पांड्या की जगह मौका दिया जा सकता है. शार्दुल ठाकुर गेंद और बल्ले से कमाल दिखाने में माहिर हैं. शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल 2021 में 16 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने कुल 21 विकेट चटकाए.

ईशान किशन

पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन निराशाजनक था और वो बड़ी पारी खेलने में फेल हो गए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी जगह कप्तान विराट कोहली युवा बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दे सकते हैं, ईशान बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. चौथे नंबर पर ईशान की जगह पक्की है. ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह पाने का दावा ठोका है.

आर अश्विन

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट नहीं चटका पाए. पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए. वरुण चक्रवर्ती को अश्विन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन कप्तान विराट कोहली का ये फैसला गलत साबित हुआ. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में वरुण चक्रवर्ती की छुट्टी हो सकती है और आर अश्विन को मौका मिल सकता है.

टीम इंडिया का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को होना है. भारत के लिए ये मैच जीतना बहुत ही ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इस मैच से ही सेमीफाइनल का सफर तय होगा. टीम इंडिया अपना तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2021 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).