IND vs NZ 2nd Test, Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

टीम इंडिया और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा और टॉस सुबह 9 बजे होगा. नियमित कप्तान विराट कोहली की दूसरे टेस्ट में वापसी हो गई हैं. कोहली के साथ-साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी आराम दिया गया है.

विराट कोहली और केन विलियमसन (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच दो टेस्ट मैच के सीरीज का दूसरा मुकाबला कल से मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. भारतीय गेंदबाज दूसरी पारी में न्यूजीलैंड टीम की आखिरी जोड़ी को तोड़ने में नाकाम रहे थे. लेकिन दूसरे टेस्ट में खुद कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टीम में वापसी कर रहे हैं. विराट कोहली के आने से खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा होगा. IND vs NZ 2nd Test: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच कल से शुरू होगा महामुकाबला, इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकती है दोनों टीमें

बता दें कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां विराट कोहली के हाथों में है. वहीं न्यूजीलैंड की अगुवाई केन विलियमसन कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1/1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 हिंदी/ 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 तमिल, 1 तेलुगु और 1 कन्‍नड़ पर होगा.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट में अबतक 62 बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड को अबतक 21 मुकाबलों में हराया है, वहीं न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 13 मुकाबलों में मात दी है. इसके अलावा दोनों टीमों के 27 मैच ड्रा रहे हैं. टीम इंडिया का पलड़ा कीवी टीम के खिलाफ हमेशा भारी रहा है.

पहले टेस्ट में टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने अच्छा प्रदर्शन किया, युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी टेस्ट डेब्यू में उम्दा प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में शतक जड़ा और दूसरी पारी में भी अर्धशतक बनाया. ऐसे में दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया अपने प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती हैं.

टीम इंडिया और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा और टॉस सुबह 9 बजे होगा. नियमित कप्तान विराट कोहली की दूसरे टेस्ट में वापसी हो गई हैं. कोहली के साथ-साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी आराम दिया गया है. इस सीरीज में जयंत यादव, केएस भरत और श्रेयस अय्यर जैसे युवाओं को मौका दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड