IND vs NZ 2nd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को 99 रनों पर रोका, अर्शदीप सिंह ने झटके 2 विकेट

इस बीच, भारतीय गेंदबाजों के दबाव में माइकल ब्रेसवेल और कप्तान मिचेल सेंटनर ने 15 ओवर में टीम के स्कोर को 5 विकेट पर 75 रन तक पहुंचाया. लेकिन 16वें ओवर में हार्दिक ने ब्रेसवेल (14) को अर्शदीप के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया. अगले ओवर में अर्शदीप ने ईश सोढ़ी (1) और लॉकी फग्र्यूसन (0) को आउट किया.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

लखनऊ: भारत (India) ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत यहां ईकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में रविवार को खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) को 20 ओवर में 99/8 रनों पर रोक दिया, जिससे भारत को 100 रनों का लक्ष्य मिला. टीम की ओर से कप्तान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) (19 नाबाद) और मार्क चैपमैन (Mark Chapman) (14) ने सबसे ज्यादा रन बनाए.

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके. वहीं, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया. IND vs NZ 2nd T20I Live Score: भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेके, टीम इंडिया को मिला 100 रनों का लक्ष्य

इससे पहले, गेंदबाजों की मददगार वाली पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाजों को भारत ने जल्द ही पवेलियन का रास्ता दिखाया. इस दौरान, चहल ने फिन एलेन (11) को बोल्ड किया, तो वाशिंगटन ने डेवोन कॉन्वे (11) को कैच आउट कराया, जिससे न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 33 रन बनाए.

इसके बाद, अगले ओवर में हुड्डा (5) ने ग्लेन फिलिप्स को अपना शिकार बनाया. चौथे नंबर पर आए डेरिल मिचेल और मार्क चैपमैन भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते दिखाई दिए. वहीं, 10वें ओवर में कुलदीप ने मिचेल (8) को अपनी फिरकी से बोल्ड कर दिया, जिससे न्यूजीलैंड ने 48 रन पर ही अपना चौथा विकेट खो दिया. जल्द ही चैपमैन (14) भी रन आउट हो गए.

इस बीच, भारतीय गेंदबाजों के दबाव में माइकल ब्रेसवेल और कप्तान मिचेल सेंटनर ने 15 ओवर में टीम के स्कोर को 5 विकेट पर 75 रन तक पहुंचाया. लेकिन 16वें ओवर में हार्दिक ने ब्रेसवेल (14) को अर्शदीप के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया. अगले ओवर में अर्शदीप ने ईश सोढ़ी (1) और लॉकी फग्र्यूसन (0) को आउट किया. वहीं, सेंटनर (19 नाबाद) कुछ शॉट खेलने की कोशिश की, जिससे 20 ओवर में न्यूजीलैंड को 8 विकेट गंवाकर 99 रन पर पहुंच गया.

भारत को अब सीरीज 1-1 से बराबरी करने के लिए 120 गेंदों में 100 रन बनाने होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट