IND VS NZ, 2nd ODI: टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेके, महज 108 रनों पर ढेर हुई पूरी टीम

शमी ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या ने 16 रन पर दो विकेट और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर ने सात रन पर दो विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

रायपुर: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत (Team India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम को शनिवार को दूसरे वनडे में 108 रनों पर समेट दिया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने के फैसले को सही ठहराते हुए शुरूआत में भारतीय तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया, इसके बाद स्पिनरों ने कमाल करते हुए न्यूजीलैंड की पारी को 34.3 ओवर में समाप्त कर दिया. IND VS NZ, 2nd ODI Live Score: भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने किया सरेंडर, महज 108 रनों पर सिमटी पूरी टीम

शमी ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या ने 16 रन पर दो विकेट और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर ने सात रन पर दो विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला.

न्यूजीलैंड की टीम मात्र 15 रन पर अपने शीर्ष पांच बल्लेबाज गंवाकर शुरूआत से ही दबाव में आ गयी थी. ग्लेन फिलिप्स ने 52 गेंदों में 36,माइकल ब्रेसवेल ने 30 गेंदों में 22 और मिचेल सेंटनर ने 39 गेंदों में 27 रन बनाकर न्यूजीलैंड को किसी तरह सौ रनों के पार पहुंचाया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\