IND VS NZ, 2nd ODI: टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेके, महज 108 रनों पर ढेर हुई पूरी टीम
शमी ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या ने 16 रन पर दो विकेट और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर ने सात रन पर दो विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला.
रायपुर: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत (Team India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम को शनिवार को दूसरे वनडे में 108 रनों पर समेट दिया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने के फैसले को सही ठहराते हुए शुरूआत में भारतीय तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया, इसके बाद स्पिनरों ने कमाल करते हुए न्यूजीलैंड की पारी को 34.3 ओवर में समाप्त कर दिया. IND VS NZ, 2nd ODI Live Score: भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने किया सरेंडर, महज 108 रनों पर सिमटी पूरी टीम
शमी ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या ने 16 रन पर दो विकेट और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर ने सात रन पर दो विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला.
न्यूजीलैंड की टीम मात्र 15 रन पर अपने शीर्ष पांच बल्लेबाज गंवाकर शुरूआत से ही दबाव में आ गयी थी. ग्लेन फिलिप्स ने 52 गेंदों में 36,माइकल ब्रेसवेल ने 30 गेंदों में 22 और मिचेल सेंटनर ने 39 गेंदों में 27 रन बनाकर न्यूजीलैंड को किसी तरह सौ रनों के पार पहुंचाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

