IND vs NAM, ICC T20 World Cup 2021: भारत और नामीबिया के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गजों पर होगी सबकी निगाहें

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही शर्मनाक शुरूआत रही. पहले मैच में पाकिस्तान ने 10 विकेट से हरा दिया है. वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को आठ विकेट से शिकस्त दी. अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया. वहीं, चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं.

जसप्रीत बुमराह (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 (ICC T20 World Cup) में आज टीम इंडिया (Team India) और नामीबिया (Namibia) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें शाम साढ़े सात बजे से दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टकराएंगी. टीम इंडिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर चुकी है और अंतिम लीग मैच में जीत के साथ अपने अभियान को समाप्त करने की कोशिश करेगी. दोनों टीमों का लीग चरण का यह पांचवां और आखिरी मैच है. IND vs NAM, ICC T20 World Cup 2021: आज नामीबिया के साथ होगा मुकाबला, इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही शर्मनाक शुरूआत रही. पहले मैच में पाकिस्तान ने 10 विकेट से हरा दिया है. वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को आठ विकेट से शिकस्त दी. अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया. वहीं, चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं.

फिलहाल ग्रुप ए में 8 अंकों के साथ इंग्लैंड पहले और 8 अंक लेकर ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं, ग्रुप बी में पाकिस्तान 10 अंकों के साथ पहले और न्यूजीलैंड 8 अंक लेकर दूसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड,ऑस्ट्रेलिया  न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई ली हैं.

पाकिस्तान सेमीफाइनल में 11 नवंबर को दुबई में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. दूसरा सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबुधाबी में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जायेगा.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. रोहित शर्मा के नाम टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी के कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं. रोहित का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अबतक खेले 115 मैच की 107 पारियों में 2982 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 23 अर्धशतक जड़े हैं.

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने इसी साल टीम में डेब्यू किया है. सूर्यकुमार टी20 वर्ल्ड कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. सूर्या ने सिर्फ 7 टी20 इंटरनेशनल में करीब 170 की स्ट्राइक से 156 रन बनाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में सबकी निगाहें सूर्यकुमार यादव पर होगी.

जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर गेंदबाजी का पूरा जिम्मा उनके कंधे पर होगा. जसप्रीत बुमराह ने टी20 में काफी किफायती गेंदबाजी करते हैं. टी20 में बुमराह के नाम 64 विकेट हैं. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंद से कोहराम मचा सकते हैं.

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट