IND vs IRE T20 Head To Head: टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच कैसा है टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने जीते कितने मैच
भारत बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, T20I Head To Head Record: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार यानी 26 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफास्ट (Belfast) के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब (Civil Service Cricket Club) भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्साह है. हालांकि इस बार सबसे ज्यादा चर्चा मैचों की टाइमिंग को लेकर हो रही है, जो आम तौर पर होने वाले मुकाबलों से काफी अलग है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. जबकि, आयरलैंड की अगुवाई लोर्कन टकर (Lorcan Tucker) करते नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: IND vs IRE T20I Series 2026 Live Streaming In India: भारत में कितने बजे से शुरू होगा टीम इंडिया बनाम आयरलैंड टी20, देखें पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

टीम इंडिया बनाम आयरलैंड के बीच 26 जून से 2 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज में फैंस को टीम इंडिया के 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर टी20 फॉर्मेट में करेंगे. आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की इस सीरीज में हर्षित राणा भी चोट के बाद वापसी करने वाले हैं. उससे पहले आज हम आपको भारत और आयरलैंड के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बातने वाले हैं.

टीम इंडिया बनाम आयरलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और आयरलैंड के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो इसमें इंडियन क्रिकेट टीम का एकछत्र राज है. टीम इंडिया के आस-पास भी आयरलैंड की टीम नहीं है. टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच अब तक कुल आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सभी के सभी आठ मैच टीम इंडिया ने जीते हैं. आयरलैंड की टीम को एक भी मैच में टीम इंडिया के खिलाफ जीत नहीं मिली है.

इस दौरे पर इंडियन क्रिकेट टीम अपनी विरासत को कायम रखते हुए इस आंकड़ों को 10 में से 10 जीत के साथ अपने नाम करना चाहेगी. वहीं आयरलैंड की टीम के पास भी मौका होगा कि वो टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना जीत का खाता खोल सके. उसके लिए टीम इंडिया को हरान होगा, जो मौजूदा परिस्थितियों में असंभव नजर आता है. टीम इंडिया लगातार दो बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम हैं.

इन 2 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में पहली बार मिला मौका

टीम इंडिया में आयरलैंड दौरे के लिए दो खिलाडियों को मेडन कॉल अप मिला है. इनमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और 23 वर्षीय तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका मिला है. वैभव सूर्यवंशी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद इनाम दिया गाय है. वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए और सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 776 रन बनाए और कुल 72 छ्कके जड़े थे.

वहीं सूर्यांश शेडगे को आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और इंडिया ए के लिए ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया में पहली बार चुना गया है. शेडगे को चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है. मुंबई के सूर्यांश ने आईपीएल में 12 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 165 रन बनाए हैं.

दोनों टीमों का टी20 स्क्वाड

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुदंर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और प्रसिद्ध कृष्णा.

आयरलैंड: लॉर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.