IND vs ENG: इस दिग्गज खिलाड़ी ने मोहम्मद सिराज के आक्रामक रवैये को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं ये बातें
वेंगसरकर ने आगे कहा कि सिराज ने अपने तेजतर्रार स्पेल से पूरी टीम को ऊपर उठा दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर जीत हासिल की. सिराज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बड़ी भूमिका निभाई और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार बढ़िया प्रदर्शन करते आ रहे हैं.
मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 151 रन से शिकस्त देते हुए पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. दूसरे टेस्ट में युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने शानदार गेंदबाजी की और दोनों पारियों में 8 विकेट चटकाए. इस दौरान मोहम्मद सिराज को गेंदबाजी के दौरान काफी आक्रामक होते हुए भी देखा गया. इस पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी हैं. ENG vs IND 2nd Test Day 5: लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पटकनी देने के साथ ये मुश्किल रिकॉर्ड भी किए अपने नाम, कप्तान कोहली ने भी हासिल किया ये मुकाम
दिलीप वेंगसरकर ने मोहम्मद सिराज के खेल की तारीफ की है. बता दें कि युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से शुरुआत करते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड दौरे पर भी उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. सिराज ने लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में 4-4 विकेट झटके.
वेंगसरकर ने कहा कि मोहम्मद सिराज के पास कुछ साल पहले तक जूते नहीं थे, हमने आईपीएल के बाद भारत में ऐसे कुछ खिलाड़ी उभरते हुए देखे हैं. अगर आप ऑस्ट्रेलिया में सिराज के प्रदर्शन को देखें, तो भारत के पहले टेस्ट में हारने के बाद उन्होंने दौरे पर बढ़िया प्रदर्शन किया. वेंगसरकर ने आगे कहा कि सिराज ने अपने तेजतर्रार स्पेल से पूरी टीम को ऊपर उठा दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर जीत हासिल की. सिराज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बड़ी भूमिका निभाई और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार बढ़िया प्रदर्शन करते आ रहे हैं.
बता दें कि मोहम्मद सिराज जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे थे तब उनके पिता का निधन हो गया था लेकिन वह दौरा बीच में छोड़कर भारत नहीं आए थे. इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया. लॉर्ड्स टेस्ट के अंतिम दिन के दो सेशन में इंग्लैंड टीम को ऑल आउट करने में मोहम्मद सिराज का अहम योगदान था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

