IND vs ENG: शार्दुल ठाकुर की तुलना कपिल देव से करने पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया चौकाने वाला बयान, यहां पढ़ें पूरी खबर

ओवल टेस्ट की जीत में शार्दुल ठाकुर का प्रमुख योगदान रहा. पहली पारी में ठाकुर ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने ओवल टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान कुल 117 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी के दौरान उन्होंने कुल तीन सफलता प्राप्त की.

इंग्लैंड बनाम भारत मैच का दृश्य (Photo Credits: BCCI)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच द ओवल (The Oval) में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में विराट सेना ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 151 रनों से शिकस्त देते हुए पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला (Test Series) में 2-1 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने गेंद और बल्ले से कमाल करते हुए भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. Eng vs Ind 2021: जबरदस्त जसप्रीत बुमराह ने खोला बड़ा राज, बताया मैच के दौरान कप्तान कोहली से क्या हुई थी बात, अंग्रेजों की लगा दी लंका

ओवल टेस्ट की जीत में शार्दुल ठाकुर का प्रमुख योगदान रहा. पहली पारी में ठाकुर ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने ओवल टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान कुल 117 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी के दौरान उन्होंने कुल तीन सफलता प्राप्त की.  शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में ओली पोप को अपना शिकार बनाया. जबकी दूसरी पारी में उन्होंने रोरी बर्न्स और कप्तान जो रूट का विकेट चटकाया. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी तुलना भारत के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव से की जा रही है.

इस पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि शार्दुल ठाकुर एक अच्छे गेंदबाज हैं और उन्होंने 8वें नंबर पर आकर शानदार बल्लेबाजी की. हर टीम को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होती है, जो मुसीबत में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कर सके, लेकिन कपिल देव जैसा ऑलराउंडर बनने के लिए बहुत से लोगों को दूसरा जन्म लेना होगा.

बता दें टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में बड़े अंतर से हराकर सीरीज में सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. दोनों टीमों के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट शुक्रवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफड मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में जहां टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि वो इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम करें. वहीं मेजबान टीम इंग्लैंड इस सीरीज को 2-2 से खत्म करना चाहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट