IND vs ENG: इस दिग्गज खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं ये बातें
टेस्ट क्रिकेट मौजूदा समय के टॉप 4 बल्लेबाजों का जिक्र होता है तो उसमें विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रुट का नाम शामिल किया जाता है. इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि आने वाले समय में फैब 4 की बजाय फैब 5 का जिक्र होगा तथा इसमें रोहित शर्मा का नाम दर्ज होगा.
मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच द ओवल (The Oval) में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में विराट सेना ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 151 रनों से शिकस्त देते हुए पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला (Test Series) में 2-1 की बढ़त बना ली है. ओवल टेस्ट में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों की शतकीय पारी खेली. दूसरी पारी में शानदार शतकीय पारी के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया. IND vs ENG: आखिरी टेस्ट से पहले टीम इंडिया की बढ़ी मुसीबतें, इन दिग्गज खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस
टेस्ट क्रिकेट मौजूदा समय के टॉप 4 बल्लेबाजों का जिक्र होता है तो उसमें विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और जो रुट का नाम शामिल किया जाता है. इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि आने वाले समय में फैब 4 की बजाय फैब 5 का जिक्र होगा तथा इसमें रोहित शर्मा का नाम दर्ज होगा.
आकाश चोपड़ा ने कहा कि फैब 4 को फैब 5 में बदल देना चाहिए, इस लिस्ट में रोहित शर्मा का भी नाम दर्ज कर देना चाहिए. क्योंकि जिस तरह से अब वह रेड बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं, उसमें भी उन्हें सफलता मिलनी शुरू हो गई है. रोहित को टेस्ट फॉरमेट खेलने में मजा आ रहा है और इससे गेंदबाजों को अब और चौकन्ना रहने की जरूरत है. रोहित को गेंद को छोड़ने या डिफेन्स करने में मजा आता है और शॉट खेलना उसके डीएनए में है.
रोहित शर्मा ने अब तक सलामी बल्लेबाज के तौर पर टेस्ट में 27 पारियां खेली हैं और 58.48 की औसत से 1462 रन बनाए हैं. इंग्लैंड दौरे पर अभी तक उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया हैं. रोहित शर्मा ने विदेशी सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा हैं. आखिरी टेस्ट में भी रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें हैं.
बता दें इस सीरीज का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला 10 सितंबर से 14 सितंबर के बीच मैनचेस्टर स्थित ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जहां टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि वो इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम करें. वहीं मेजबान टीम इंग्लैंड इस सीरीज को 2-2 से खत्म करना चाहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2021 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

