IND vs ENG Test Series: टीम इंडिया में वापसी होने पर चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद शमी ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन, यहां पढ़ें पूरी खबर

इंग्लैंड के खिलाफ भारत रवाना होने से पहले चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा नजर आ रहे हैं.

टीम इंडिया (Photo: BCCI Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए इंग्लैंड (England) रवाना हो गई है. इस दौरे पर टीम इंडिया को एक टेस्ट (Test), 3 टी20 (T20) और वनडे (ODI) मैच खेलने हैं. कोरोना महामारी (Corona) की वजह से आखिरी टेस्ट अब कराया जा रहा है. आखिरी टेस्ट मैच से ईशांत शर्मा (Ishant Sharm) और ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को आराम दिया गया है. IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड दौरे से पहले ही टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये धुरंधर खिलाड़ी हुआ बाहर

टीम इंडिया आज इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है. यह जानकारी भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा और रफ्तार के सौदागर मोहम्मद शमी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से दी है. आज इन दोनों खिलाड़ियों ने देश के अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर इंग्लैंड टूर पर रवाना होने के बारे में बताया. पुजारा ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, "अगली चुनौती के लिए तैयार."

Koo App

वहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिखा है.

Koo App

इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले पुजारा की टीम में वापसी हो चुकी है. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. वहीं, अंग्रेजी सरजमीं पर रवाना होने से पहले चेतेश्वर पुजारा ने क्या पोस्ट शेयर किया है, आइए जानते हैं.

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ भारत रवाना होने से पहले चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में पुजारा ने लिखा, "अगली चुनौती के लिए तैयार, ब्रिटेन बॉन्ड."

बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया गुरुवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हो रही है. भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट मैच, तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. टेस्ट मुकाबले के लिए टीम की घोषणा हो चुकी है. सभी खिलाड़ी मुंबई पहुँच रहे हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह पहले से ही मुंबई में हैं.

इसके साथ ही मोहम्मद शमी, केएस भरत और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी भी इंग्लैंड जाने के लिए मुंबई पहुँच चुके हैं. फिलहाल अभी तक इस बारे में कोई ऑफीशियल जानकारी नहीं दी गई है कि केएल राहुल इस विदेशी यात्रा पर साथ जाएँगे या नहीं.

भारत की टेस्ट टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट