IND vs ENG Test Series: टीम इंडिया में वापसी होने पर चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद शमी ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन, यहां पढ़ें पूरी खबर
इंग्लैंड के खिलाफ भारत रवाना होने से पहले चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा नजर आ रहे हैं.
मुंबई: टीम इंडिया (Team India) आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए इंग्लैंड (England) रवाना हो गई है. इस दौरे पर टीम इंडिया को एक टेस्ट (Test), 3 टी20 (T20) और वनडे (ODI) मैच खेलने हैं. कोरोना महामारी (Corona) की वजह से आखिरी टेस्ट अब कराया जा रहा है. आखिरी टेस्ट मैच से ईशांत शर्मा (Ishant Sharm) और ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को आराम दिया गया है. IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड दौरे से पहले ही टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये धुरंधर खिलाड़ी हुआ बाहर
टीम इंडिया आज इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है. यह जानकारी भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा और रफ्तार के सौदागर मोहम्मद शमी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से दी है. आज इन दोनों खिलाड़ियों ने देश के अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर इंग्लैंड टूर पर रवाना होने के बारे में बताया. पुजारा ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, "अगली चुनौती के लिए तैयार."
वहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिखा है.
इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले पुजारा की टीम में वापसी हो चुकी है. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. वहीं, अंग्रेजी सरजमीं पर रवाना होने से पहले चेतेश्वर पुजारा ने क्या पोस्ट शेयर किया है, आइए जानते हैं.
दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ भारत रवाना होने से पहले चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में पुजारा ने लिखा, "अगली चुनौती के लिए तैयार, ब्रिटेन बॉन्ड."
बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया गुरुवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हो रही है. भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट मैच, तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. टेस्ट मुकाबले के लिए टीम की घोषणा हो चुकी है. सभी खिलाड़ी मुंबई पहुँच रहे हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह पहले से ही मुंबई में हैं.
इसके साथ ही मोहम्मद शमी, केएस भरत और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी भी इंग्लैंड जाने के लिए मुंबई पहुँच चुके हैं. फिलहाल अभी तक इस बारे में कोई ऑफीशियल जानकारी नहीं दी गई है कि केएल राहुल इस विदेशी यात्रा पर साथ जाएँगे या नहीं.
भारत की टेस्ट टीम :
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).
वहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिखा है.
इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले पुजारा की टीम में वापसी हो चुकी है. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. वहीं, अंग्रेजी सरजमीं पर रवाना होने से पहले चेतेश्वर पुजारा ने क्या पोस्ट शेयर किया है, आइए जानते हैं.

