IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड दौरे पर इन खिलाड़ियों को भेज सकती है बीसीसीआई, पढ़िए पूरी लिस्ट

बता दें कि भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हैं. भुवनेश्वर कुमार इंग्लैंड जाएंगे तो, टीम इंडिया की ताकत और दोगुना हो जाएगा. वहीं पृथ्वी शॉ के नाम पर भी विचार किया जा सकता है, वो अच्छी फॉर्म में भी है. इन दोनों के अलावा श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में गेंदबाज दीपक चाहर ने शानदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में चहर को इंग्लैंड के लिए रवाना किया जा सकता है.

india vs england ( photo credit : PTI)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच 4 अगस्त से टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज होगा. टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा हैं. टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubhman Gill) चोट के चलते पहले से ही सीरीज से बाहर हो गए हैं. उसके बाद आवेश खान (Avesh Khan) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) भी चोटिल होकर, इस दौरे से बाहर हो गए हैं. अब बीसीसीआई को यह तय करना है कि तीनों खिलाड़ियों की जगह पर किन खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर भेजा जाए. IND vs ENG: भारत को लगा तगड़ा झटका, शुभमन गिल और आवेश खान के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ टेस्ट सीरीज से बाहर

बता दें कि भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हैं. भुवनेश्वर कुमार इंग्लैंड जाएंगे तो, टीम इंडिया की ताकत और दोगुना हो जाएगा. वहीं पृथ्वी शॉ के नाम पर भी विचार किया जा सकता है, वो अच्छी फॉर्म में भी है. इन दोनों के अलावा श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में गेंदबाज दीपक चाहर ने शानदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में चहर को इंग्लैंड के लिए रवाना किया जा सकता है.

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 से नॉटिंघम में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 12 अगस्त से लॉर्ड्स के मैदान पर होगा, जबकि तीसरा टेस्ट हेडिंग्ले में 25 अगस्त से खेला जाना है. चौथा टेस्ट केनिंग्टन ओवल मैदान पर 2 सितंबर से शुरू होगा और सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 10 सितम्बर तक मैनचेस्टर में खेला जाएगा.

भारतीय टीम इस वक्त अभ्यास मैचों में बिजी है. शुभमन गिल को शिन में गंभीर चोट लगी थी, जिस वजह से वो वापस भारत लौट गए हैं. वाशिंगटन सुंदर को पिछले कुछ वक्त से उंगली में परेशानी थी. अभ्यास मैच के दौरान जब सुंदर बल्लेबाजी के लिए उतरे तब ये दिक्कत और बढ गई. सुंदर भी आवेश खान के साथ एक सप्ताह के अंदर भारत के लिए उड़ान भरेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today: सोना खरीदने वालों को बड़ी राहत, उतार-चढ़ाव के बीच कीमतों में स्थिरता; जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों के आज के ताजा रेट

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड