IND vs ENG Test Series 2024: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये अनोखा कीर्तिमान, इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने से महज 9 रन हैं दूर

ये सीरीज जनवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेगी. इस सीरीज के सारे मुकाबले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे, इसलिए ये मुकाबले ज्यादा अहम हैं. इस सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. जब आखिरी बार इंग्लैंड की टीम साल 2021 में भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए आई थी, तब 4 में से महज 1 ही टेस्ट जीत सकी थी.

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर(Photo Credit: X/@mufaddal_vohra)

मुंबई: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) अगली सीरीज के लिए कमर कस ली हैं. टीम इंडिया पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए 25 जनवरी से इंग्लैंड (England) से टकराएगी. इससे पहले टीम इंडिया आज से हैदराबाद (Hyderabad) में इस अहम टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास करना शुरू कर दी हैं. इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया हैं. Virender Sehwag On Ramlala Pran Pratishtha: पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद शेयर की रामलला की तस्वीर, कहा - 'राम लल्ला आ गए'

ये सीरीज जनवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेगी. इस सीरीज के सारे मुकाबले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे, इसलिए ये मुकाबले ज्यादा अहम हैं. इस सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. जब आखिरी बार इंग्लैंड की टीम साल 2021 में भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए आई थी, तब 4 में से महज 1 ही टेस्ट जीत सकी थी. अब बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम पिछले दौरे से बेहतर प्रदर्शन करने के प्रयास करेगी.

बता दें कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला खूब चलता है. ऐसे में वह इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं.

विराट कोहली नाम कर सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर विराट कोहली ने अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ 28 टेस्ट मैचों में 1991 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 5 शतक निकल चुके हैं. विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 235 रन रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली का औसत 42.36 का रहा है. अगर इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली टेस्ट सीरीज में 9 रन और बना लेते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में अपने 2000 रन पूरे कर लेंगे.

ऐसा करने वाले बनेंगे तीसरे भारतीय बल्लेबाज

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 2000 टेस्ट रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. विराट कोहली के पहले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर ऐसा कारनामा कर चुके हैं. टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 2535 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं. सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ 2483 रन बनाए हैं. किंग कोहली तीसरे नंबर पर हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

सचिन तेंदुलकर- 2535 रन

सुनील गावस्कर- 2483 रन

विराट कोहली- 1991 रन

राहुल द्रविड़- 1950 रन

 

हैदराबाद में कुछ रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपना पहला टेस्ट मैच साल 2012 में खेला था. विराट कोहली ने इस मैदान पर अबतक 4 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 5 पारियों में 75.80 की औसत से 379 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है. यहां विराट कोहली 1 दोहरा शतक भी लगा चुके हैं. इस मैदान पर टीम इंडिया के लिए विराट कोहली से ज्यादा रन महज चेतेश्वर पुजारा ने बनाए हैं. चेतेश्वर पुजारा ने 510 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\