IND vs ENG Test Series 2024: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज विराट कोहली के लिए होगा खास, जानें वजह

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी इंग्लैंड को अपना सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी बनाने के लिए 52 रनों की दरकार है. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने 25 टेस्ट मैचों में 2042 रन बनाए हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) अगली सीरीज के लिए कमर कस ली हैं. टीम इंडिया पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए 25 जनवरी से इंग्लैंड (England) से टकराएगी. इससे पहले टीम इंडिया आज से हैदराबाद (Hyderabad) में इस अहम टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास करना शुरू करेगी. इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया हैं. IND vs ENG Test Series 2024: राजीव गांधी स्टेडियम में विराट कोहली का कुछ ऐसा हैं रिकॉर्ड, यहां देखें 'रन मशीन' के हैरान कर देने वाले आंकड़े

ये सीरीज जनवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेगी. इस सीरीज के सारे मुकाबले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे, इसलिए ये मुकाबले ज्यादा अहम हैं. इस सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. जब आखिरी बार इंग्लैंड की टीम साल 2021 में भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए आई थी, तब 4 में से महज 1 ही टेस्ट जीत सकी थी. अब बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम पिछले दौरे से बेहतर प्रदर्शन करने के प्रयास करेगी.

ये सीरीज टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए काफी खास रहने वाली हैं. 29 शतक और 30 अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली इस सीरीज में इंग्लैंड पर भारी पड़ सकते हैं. हाल ही में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में विराट कोहली ने 43 की औसत और 79.62 की स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए थे.

विराट कोहली हासिल कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 9 हजार रन बनाने से महज 152 रन दूर हैं. केवल तीन भारतीय बल्लेबाजों ने ये खास उपलब्धि हासिल की हैं. इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर का नाम दर्ज है.

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक हजार चौके पूरे करने से महज 9 चौके दूर हैं. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और सुनील गावस्कर 1000 या उससे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं.

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ दो हजार रन पूरे करने के लिए 9 रनों की जरूरत है. भारतीयो बल्लेबाजों में सिर्फ सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के नाम ये उपलब्धि दर्ज की हैं. विराट कोहली ने 28 टेस्ट मैचों में 42.36 की औसत से 1991 रन बनाए हैं.

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी इंग्लैंड को अपना सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी बनाने के लिए 52 रनों की दरकार है. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने 25 टेस्ट मैचों में 2042 रन बनाए हैं.

टीम इंडिया के बतौर बल्लेबाज 3000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए विराट कोहली को 16 रनों की जरूरत है. विराट कोहली ने 45 टेस्ट मैचों में 40.87 की औसत से 9 शतक और 12 अर्धशतक के साथ 2984 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड