लंदन टेस्ट: भारत ने गंवाए 2 विकेट, इंग्लैंड के पास 289 रनों की मजबूत बढ़त

मेजबान इंग्लैंड ने यहां ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को सात विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी और 289 रन की बढ़त हासिल कर ली. भारत ने इसके जवाब में लंच तक 17 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं.

भारत को लंच तक लगे 2 झटके (Photo Credits: Twitter)

लंदन: मेजबान इंग्लैंड ने यहां ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को सात विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी और 289 रन की बढ़त हासिल कर ली. भारत ने इसके जवाब में लंच तक 17 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के स्कोर से 272 रन पीछे हैं जबकि उसके आठ विकेट शेष है। लंच की घोषणा होने के समय चेतेश्वर पुजारा 24 गेंदों पर पांच रन और अजिंक्य रहाणे छह गेंदों पर एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज मुरली विजय खातो खोले बिना जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेटकीपर जॉनी बेयर्सस्टो को कैच दे बैठे। विजय जब आउट हुए उस समय भारतीय टीम का खाता भी नहीं खुला था.

विजय के आउट होने के बाद लोकेश राहुल (10) भी एंडरसन की गेंद पर पगबाधा करार किए गए. राहुल ने 16 गेंदों पर दो चौके लगाए. इंग्लैंड के लिए एंडरसन अब तक आठ रन पर दो विकेट हासिल कर चुके हैं.

इससे पहले, इंग्लैंड ने अपने कल के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 357 रन से आगे खेलना शुरू किया और सात विकेट पर 396 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. मेजबान टीम ने चौथे दिन अपने स्कोर में 39 रन का और इजाफा किया और एक विकेट गंवाया. सैम कुरेन (40) के आउट होते कप्तान जोए रूट ने पारी घोषित कर दी.

वोक्स ने अपनी नाबाद पारी में 177 गेंदों पर 21 चौके लगाए. वहीं कुरेन ने 49 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया. वोक्स और कुरेन के बीच सातवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई. भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या ने 66 रन पर तीन विकेट और मोहम्मद शमी ने 96 रन पर तीन विकेट लिए. इशांत शर्मा को 101 रन पर एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs WI Squad & Irani Cup: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे और टी20 टीम घोषित; शुभमन और श्रेयस को कमान, ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे ऋषभ पंत

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट