IND vs ENG: लीड्स में टीम इंडिया के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका, बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 1967 के बाद कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारी है और एक बार फिर से टीम इंडिया के पास मैच को जीतने का बेहतरीन मौका है. 19 सालों बाद लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर दोनों टीमें आमने सामने होंगी. टीम इंडिया के पास इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरा करने का बढ़िया मौका है.
मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला (Test Series) का तीसरा मुकाबला 25 अगस्त से 29 अगस्त के बीच लीड्स (Leeds) स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेला जाएगा. भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेंगे. Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी की हो सकती है वापसी
इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 1967 के बाद कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारी है और एक बार फिर से टीम इंडिया के पास मैच को जीतने का बेहतरीन मौका है. 19 सालों बाद लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर दोनों टीमें आमने सामने होंगी. टीम इंडिया के पास इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरा करने का बढ़िया मौका है.
लीड्स अब तक दोनों टीमों के बीच 6 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 3 मुकाबले जीते हैं, तो टीम इंडिया को 2 मैचों में जीत मिली है. एक मैच ड्रॉ रहा है. ऐसे में एक बार फिर टीम के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है.
लीड्स में बन सकते हैं ये रिकार्ड्स-
रोहित शर्मा ने 41 टेस्ट मैच में भारत के लिए अब तक कुल 61 छक्के लगाए हैं. वहीं भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारत के लिए 131 टेस्ट मैचों में 61 छक्के लगाए थे. अब लीड्स टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने एक छक्का लगा दिया तो वो कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे.
मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 32 विकेट झटके हैं और भारत की तरफ से इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में फिलहाल पांचवें नंबर पर हैं. अब लीड्स टेस्ट मैच में अगर उन्होंने 5 विकेट चटकाए तो, वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ जाएंगे. इसके साथ ही वो, बिशन सिंह बेदी और अनिल कुंबले का रिकार्ड तोड़ देंगे.
रोहित शर्मा अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रेटिंग 773 हासिल की है और इसके साथ ही रोहित शर्मा अब विराट कोहली से सिर्फ 3 अंक पीछे हैं. अगर तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा 50 से अधिक रन बनाते हैं और विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप होते हैं, तो पहली बार रोहित शर्मा टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2021 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

