IND vs ENG, T20I Series 2025: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा शतक; यहां देखें पूरी लिस्ट

सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे, जबकि जोस बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी. टीम इंडिया सीरीज में घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने का प्रयास करेगी.

रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, T20I Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) और तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली जानी हैं. इन सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी. सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा. इस दौरे पर पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए 22 दिसंबर को इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जोस बटलर (Jos Buttler) टी20 और वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया हैं. जबकि, 11 जनवरी को टीम इंडिया का भी ऐलान हो गया हैं. IND vs ENG T20I Series 2025: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इतना विकेट लेते ही इस मामले में बन जाएंगे नंबर वन खिलाड़ी

सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे, जबकि जोस बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी. टीम इंडिया सीरीज में घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने का प्रयास करेगी. इस बीच उन भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाए हैं.

इन बल्लेबाजों ने जड़ा शतक

रोहित शर्मा: साल 2018 में ब्रिस्टल में खेला गया सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था. उस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 198 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. जवाब में बड़े स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे. इस दौरान रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए थे. उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थीं.

केएल राहुल: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल ने साल 2018 में इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ताबड़तोड़ शतक जड़ा था. मैनचेस्टर में खेले गए मैच में केएल राहुल ने 54 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए थे. केएल राहुल की पारी की मदद से भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था. उस मैच में कुलदीप यादव ने 5 विकेट भी चटकाए थे.

सूर्यकुमार यादव: टीम इंडिया के टी20 फॉरमेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में इंग्लैंड दौरे पर तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शतकीय पारी खेली थीं. सूर्यकुमार यादव ने 55 गेंदों पर 117 रन बनाए थे. सूर्यकुमार यादव ने अपनी शतकीय पारी में 14 चौके और 6 छक्के लगाए थे. सूर्यकुमार यादव की पारी का अंत मोईन अली ने किया था. उस मैच में सूर्यकुमार यादव के शतक के बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू