IND vs ENG Series 2022: बर्मिंघम में इन भारतीय गेंदबाज ने मचाया हैं कोहराम, झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट

बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी. कोरोना महामारी की वजह से आखिरी टेस्ट अब कराया जा रहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है. आखिरी टेस्ट मैच से ईशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा को आराम दिया गया है. इस दौरे पर टीम इंडिया 4 दिन का एक वॉर्म-अप मैच के अलावा दो टी20 अभ्यास मैच भी खेलेगी.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter/K L Rahul)

मुंबई: इंग्लैंड दौरे (England Tour) के लिए टीम इंडिया (Team India) के मुख्य खिलाड़ी लंदन (London) पहुंच चुके हैं. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से बर्मिंघम (Birmingham) में एकमात्र टेस्ट खेला जाना है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पहुंचते ही सबको चौकाते हुए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. इस दौरे पर टीम इंडिया को एक टेस्ट (Test), 3 टी20 (T20) और वनडे (ODI) मैच खेलने हैं. टीम इंडिया ने शुक्रवार को पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया. टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है. पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

बर्मिंघम की बात करें तो यहां टीम इंडिया का बहुत ही खराब रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया को यहां अभी तक एक भी टेस्ट मैच में जीत नहीं मिली है. हालांकि इस पिच पर कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया हैं. इस मैदान पर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा ने सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं.

बर्मिंघम के एडबस्टन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पूर्व दिग्गज गेंदबाज चेतन शर्मा पहले नंबर पर हैं. चेतन शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही मैच में 10 विकेट अपने नाम किए थे. इस लिस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन दूसरे स्थान पर हैं. अश्विन ने एक मैच की दो पारियों में 7 विकेट चटकाए हैं. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा तीसरे स्थान पर हैं. ईशांत ने 2 मैचों में 7 विकेट लिए हैं. उमेश यादव इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं. उन्होंने एक मैच में 3 विकेट लिए हैं. जबकि मोहम्मद शमी ने भी 3 विकेट लिए हैं. उन्होंने भी एक मैच ही खेला है.

इन भारतीय गेंदबाज ने बर्मिंघम में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट

चेतन शर्मा- 10 विकेट

आर अश्विन- 7 विकेट

ईशांत शर्मा- 7 विकेट

बर्मिंघम टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने 6 तेज गेंदबाजों को टीम में जगह दी है. लेकिन प्लेइंग इलेवन में 4 तेज गेंदबाजों को ही जगह मिल पाएगी. बतौर ऑलराउंडर आर अश्विन भी टीम का हिस्सा हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में अश्विन प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी. कोरोना महामारी की वजह से आखिरी टेस्ट अब कराया जा रहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है. आखिरी टेस्ट मैच से ईशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा को आराम दिया गया है. इस दौरे पर टीम इंडिया 4 दिन का एक वॉर्म-अप मैच के अलावा दो टी20 अभ्यास मैच भी खेलेगी.

भारत की टेस्ट टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े