क्रिकेट

IND vs ENG 2nd Test: ऋषभ पंत ने किया ये बड़ा कारनामा, तोड़ा एमएस धोनी का ये खास रिकॉर्ड

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में 58 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाए. इस पारी के दौरान पंत ने विदेशी धरती पर अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं. बता दें कि इस युवा खिलाड़ी ने बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज विदेशी धरती पर सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

IND vs ENG 2nd Test: ऋषभ पंत ने किया ये बड़ा कारनामा, तोड़ा एमएस धोनी का ये खास रिकॉर्ड
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत (Photo Credits: Twitter)

लंदन: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला (Test Series) का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 364 रन बनाने में कामयाब रही. दूसरे दिन  का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 119 रन बना लिए हैं और वह अभी 245 रन पीछे है. इस मुकाबले में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अच्छी बल्लेबाजी की और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. ENG vs IND 2nd Test Day 3: लॉर्ड्स में अगर आज इस भारतीय तेज गेंदबाज का चला जादू तो टीम इंडिया की जीत तय

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में 58 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाए. इस पारी के दौरान पंत ने विदेशी धरती पर अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं. बता दें कि इस युवा खिलाड़ी ने बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज विदेशी धरती पर सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पंत ने ये कारनामा महज 29 पारियों में पूरा किया.

इस रिकॉर्ड के साथ पंत ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. धोनी ने 32 पारियों में ये कारनामा किया था. इस लिस्ट में धोनी के बाद नंबर फारुख इंजीनियर का आता है, जिन्होंने ये कमाल 33 परियों में किया था. पंत ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2018 में की थी.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को रोहित और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दी है और पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की. केएल राहुल ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 129 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. इसके अलावा टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 83 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

मेजबान टीम इंग्लैंड ने मेहमान टीम द्वारा पहली पारी में मिले 364 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं. टीम के लिए कप्तान जो रूट 75 गेंद में छह चौके की मदद से 48 और जॉनी बेयरस्टो 17 गेंद में छह रन बनाकर नाबाद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2021 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).