क्रिकेट

कप्तान कोहली ने किया बड़ा कारनामा, टी-20 में बनाए सबसे तेज 2,000 रन

कोहली खेल के सबसे छोटे प्रारुप में 60 मैचों की 56 पारियों में यह मुकाम हासिल करते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कल को पीछे छोड़ा. मैक्कलम ने 71 मैचों की 66 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे.

कप्तान कोहली ने किया बड़ा कारनामा, टी-20 में बनाए सबसे तेज 2,000 रन
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Image: PTI/File)

मैनचेस्टर: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को क्रिकेट की किताब में एक नए रिकार्ड के साथ अपनी ख्याति को और मजबूत किया है. वह टी-20 में सबसे तेजी से 2000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम मंगलवार देर रात इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में हासिल किया.

कोहली खेल के सबसे छोटे प्रारुप में 60 मैचों की 56 पारियों में यह मुकाम हासिल करते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कल को पीछे छोड़ा. मैक्कलम ने 71 मैचों की 66 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे. वहीं मैक्कलम के हमवतन मार्टिन गुप्टिल ने 75 मैचों की 68 पारियों में इतने रन पूरे किए थे.

टी-20 में इन तीनों के अलावा पाकिस्तान के शोएब मलिक ही 2000 रनों के आंकड़े को छू सके हैं. रोहित शर्मा भी इस मैच में यह मुकाम हासिल कर सकते थे लेकिन वो 19 रन दूर रह गए. रोहित ने 82 मैचों की 75 पारियों में अभी तक 1981 रन बनाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2018 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).