Ind vs Eng 4th Test 2021: Rohit Sharma वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बनें

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अहमदाबाद में जारी चौथे टेस्ट मुकाबले में आज शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 रन की बेहतरीन पारी खेली. हालांकि वह अपने 13वें अर्धशतक से महज एक रन से दूर रह गए. शर्मा को 49 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बेन स्टोक्स ने एलबीडब्ल्यू आउट किया.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind vs Eng 4th Test Match 2021: टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अहमदाबाद (Ahmedabad) में जारी चौथे टेस्ट मुकाबले में आज शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 रन की बेहतरीन पारी खेली. हालांकि वह अपने 13वें अर्धशतक से महज एक रन से दूर रह गए. शर्मा को 49 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. शर्मा ने अपने 49 रनों की पारी के दौरान 144 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए.

रोहित शर्मा अपनी इस बेहतरीन पारी के साथ ही वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में एक हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं. इसके अलावा वह वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी भी बनें. शर्मा ने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में अबतक 11 मैच खेलते हुए 17 पारियों में 1030 रन बनाए हैं. शर्मा के बल्ले से इस दौरान चार शतक और दो अर्धशतक निकले हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 4th Test 2021: टेस्ट क्रिकेट में 5वीं बार स्टोक्स का शिकार बनें कोहली, यहां पढ़ें अबतक किन खिलाड़ियों को सर्वाधिक बार Ben Stokes ने किया है आउट

शर्मा से पहले देश के लिए वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में एक हजार रन बनाने के आंकडें को उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने प्राप्त किया था. रहाणे ने टेस्‍ट चैंपियनशिप में अबतक 17 मैच खेलते हुए 28 पारियों में 43.80 की एवरेज से 1095 रन बनाए हैं. रहाणे के बल्ले से इस दौरान तीन शतक और छह अर्धशतक निकले हैं.

बता दें कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में फिलहाल सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के होनहार खिलाड़ी मार्नस लाबुशाने के नाम है. लाबुशाने ने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में अबतक 13 मैच खेलते हुए 23 पारियों में 72.82 की एवरेज से 1675 रन बनाए हैं. टेस्‍ट चैंपियनशिप में लाबुशाने के नाम पांच शतक और नौ अर्धशतक दर्ज है.

Share Now

संबंधित खबरें

Ahmedabad Street Food Row: अहमदाबाद में स्ट्रीट फूड पर उठे सवाल, पानीपुरी में मिला बाल और हड्डी का टुकड़ा! VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट