India vs England 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक, जोस बटलर, फिल साल्ट और टॉम बैंटन पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग टीम की बड़ी ताकत होंगे.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd T20I Match Date And Time Details: टीम इंडिया और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 7 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) में भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को चार विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी. वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: IND vs ENG Head To Head: ट्रेंट ब्रिज में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर पलड़ा किसका भारी? यहां जानें सभी आंकड़े

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. पहले मैच के बारिश में धुलने और दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की जीत के बाद अब यह मुकाबला सीरीज के लिहाज से बेहद अहम हो गया है. नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में होने वाले इस मुकाबले पर दोनों टीमों के प्रशंसकों की नजरें रहेंगी.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG T20I Head To Head)

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. इंग्लैंड की धरती पर दोनों टीमों के बीच 11 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें टीम इंडिया को 4 में जीत और 6 में हार मिली है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. ट्रेंट ब्रिज में भारतीय टीम ने अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें दो में जीत और एक में हार मिली है.

टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक, जोस बटलर, फिल साल्ट और टॉम बैंटन पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग टीम की बड़ी ताकत होंगे.

ट्रेंट ब्रिज की पिच रिपोर्ट (Trent Bridge Pitch Report)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. यहां की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और सीम मूवमेंट मिलती है. हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान होती जाती है. बड़े स्कोर बनने की पूरी संभावना रहती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (IND vs ENG Match Key Players To Watch Out)

टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर सभी की नजरें रहेंगी. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक, फिल साल्ट, जोस बटलर और आदिल रशीद बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती देने की कोशिश करेंगे.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs ENG 3rd T20I Match Date And Venue)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज यानी 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी रात 9:30 बजे होगा.

भारत में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs ENG 3rd T20I Match Live TV Channel Telecast In India)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस टीवी पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.

भारत में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IND vs ENG 3rd T20I Match Live Streaming In India)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ENG 3rd T20I Playing Prediction)

टीम इंडिया: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now