IND vs ENG 3rd T20 Match Date And Time: करो या मरो की जंग में टीम इंडिया, जानिए कब-कहां और कितने बजे खेला जाएगा तीसरा मुकाबला
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, T20I Series 2026: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में खेला गया. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में वापसी करना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: England vs India, 2nd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से रौंदा, जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए तीसरा मुकाबला करो या मरो जैसा होने वाला है. अगर भारत को सीरीज जीतने की उम्मीदें बरकरार रखनी हैं तो हर हाल में यह मैच जीतना होगा. ऐसे में फैंस भी जानना चाहते हैं कि तीसरा टी20 कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा.

दूसरे टी20 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए डेब्यू किया. डेब्यू कैप मिलने के साथ ही वह भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. हालांकि अपने पहले मैच में वह सिर्फ 14 रन ही बना सके, लेकिन पूरी संभावना है कि उन्हें सीरीज के बाकी तीन मुकाबलों में भी मौका मिलेगा.

IND vs ENG 3rd T20 कब है?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को खेला जाएगा.

IND vs ENG 3rd T20 कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला इंग्लैंड के ट्रेंट ब्रिज, वेस्ट ब्रिजफोर्ड (नॉटिंघमशायर) में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें दो मैच जीते हैं और दो में हार का सामना किया है. साल 2022 में इसी मैदान पर इंग्लैंड ने भारत को 17 रन से हराया था.

IND vs ENG 3rd T20 कितने बजे से शुरू होगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा. मैच का टॉस रात 9:30 बजे होगा. वहीं स्थानीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 5:30 बजे होगी.

IND vs ENG 3rd T20 का लाइव प्रसारण कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा.

IND vs ENG 3rd T20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में IND vs ENG तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV और JioHotstar ऐप एवं वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.

भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है. अगर टीम इंडिया यह मैच हार जाती है तो सीरीज जीतने की उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा. वहीं जीत दर्ज कर भारत पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर करने की कोशिश करेगा. ऐसे में ट्रेंट ब्रिज में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.