Ind vs Eng 3rd ODI: विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ आज बिना बल्लेबाजी किये ही बना लिया था यह विश्व रिकॉर्ड

आपको पता होना चाहिए कि जनवरी 2017 जब एमएस धोनी ने लिमिटेड ओवरों की कप्तानी छोड़ी उसके बाद विराट कोहली को कप्तान बनाया गया. विराट कोहली अंडर 19 की भी कप्तानी कर चुके है और भारत को विजेता भी बनाए है. विराट को साल 2017 में तीनों फॉर्मेट के लिए कप्तान चुना गया

विराट कोहली (Photo credit: Instagram)

पुणे: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पुणे में आज तीसरा और निर्णायक मैच खेला जा रहा है. तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में जैसे ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने मैदान पर जाकर टॉस उछाला, वैसे ही उन्होंने दुनिया के दिग्गज कप्तानों के क्लब में अपना भी नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा लिया. विराट कोहली ने कप्तानी के मामले में उस क्लब में जगह बना ली है, जिसमें अब तक सिर्फ दो ही भारतीय मोहम्मद अजहरुद्दीन और एमएस धौनी शामिल थे. कप्तान विराट कोहली ने एक खास दोहरा शतक बतौर कप्तान पूरा किया है. Ind vs Eng 2nd ODI 2021: विराट कोहली ने ग्रीम स्मिथ के इस खास रिकॉर्ड को तोड़ा

बता दें कि तीसरे वनडे में कप्तान विराट कोहली भारत के लिए 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी करने उतरे. विराट कोहली, भारत के तीसरे और दुनिया के 8वें ऐसे कप्तान बन गए, जिन्होंने 200 या इससे ज्यादा मैचों में टीम की कप्तानी की है.ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है. भारत की ओर से मोहम्मद अजहरुद्दीन और एमएस धौनी ने क्रमशः 221 और 332 इंटरनेशनल मैचों में टीम की कप्तानी की है.

भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच-

332 मैच - एमएस धौनी

221 मैच - मोहम्मद अजहरुद्दीन

200 मैच - विराट कोहली

200 या इससे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तानों की सूची में विराट आठवें पायदान पर हैं. उनसे पहले भारत के MS Dhoni (332), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (324), न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग(303), साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (286), ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर (271), श्रीलंका के अर्जुन राणातुंगा (249) और भारत के मोहम्मद अजहरुद्दीन (221) ने सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है.

आपको पता होना चाहिए कि जनवरी 2017 जब एमएस धोनी ने लिमिटेड ओवरों की कप्तानी छोड़ी उसके बाद विराट कोहली को कप्तान बनाया गया. विराट कोहली अंडर 19 की भी कप्तानी कर चुके है और भारत को विजेता भी बनाए है. विराट को साल 2017 में तीनों फॉर्मेट के लिए कप्तान चुना गया. इसके बाद से अब तक उन्होंने 60 टेस्ट, 45 T20 इंटरनेशनल मैच और 95 वनडे इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना