IND vs ENG 2nd T20I Match Date And Time: पहला टी20 बारिश में धुला, अब कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड दूसरा मुकाबला? जानें पूरी डिटेल
भारत की बल्लेबाजी के दौरान हल्की बारिश होती रही, लेकिन खेल जारी रहा. हालांकि भारतीय पारी समाप्त होते ही बारिश तेज हो गई. लंबे इंतजार के बावजूद मौसम में सुधार नहीं हुआ और इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया. इस तरह दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 0-0 से बराबरी पर है.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd T20I Match Date And Time: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार यानी 4 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. अब दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Stump Mic Catches Abhishek Sharma Ranting At Ishan Kishan: ‘क्या कर रहा है यार इशान?’ रनआउट के बाद स्टंप माइक में कैद हुई अभिषेक शर्मा की नाराजगी, वीडियो वायरल (Watch Video)
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे, लेकिन लगातार बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी और मुकाबला रद्द घोषित कर दिया गया. अब क्रिकेट फैंस की नजरें दूसरे टी20 मुकाबले पर टिकी हैं.
पहले मैच में भारत की पारी रही शानदार
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. संजू सैमसन केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि ईशान किशन बिना खाता खोले रनआउट हो गए. महज 6 रन पर दो विकेट गिरने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में 59 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों पर 68 रन बनाए. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में उनका पहला अर्धशतक भी रहा. आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने 21 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर भारत का स्कोर 189/7 तक पहुंचाया.
बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला
भारत की बल्लेबाजी के दौरान हल्की बारिश होती रही, लेकिन खेल जारी रहा. हालांकि भारतीय पारी समाप्त होते ही बारिश तेज हो गई. लंबे इंतजार के बावजूद मौसम में सुधार नहीं हुआ और इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया. इस तरह दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 0-0 से बराबरी पर है.
कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टी20?
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई (शनिवार) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. पहले मुकाबले के मुकाबले यह मैच भारतीय दर्शकों के लिए अधिक सुविधाजनक समय पर होगा. दोनों टीमों के पास तैयारी के लिए केवल दो दिन का समय है. भारत सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा, जबकि इंग्लैंड भी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर पहला मैच जीतने की कोशिश करेगा.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.