IND vs ENG 2nd Semifinal: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जानें वाले दूसरे सेमीफाइनल के लिए नहीं रखा गया रिजर्व डे, सामने आई ये बड़ी वजह

पहले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है. लेकिन दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. अगर यह मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुआ तो रिजल्ट के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

IND vs ENG (Photo Credit: BCCI/@englandcricket)

T20 World Cup 2024 IND vs ENG: 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (2024 ICC Men's T20 World Cup) के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) का मुकाबला इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (England National Cricket Team) के साथ खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुयाना (Guyana) के प्रोविडेंस स्टेडियम (Providence Stadium) में कल यानी 27 जून को रात आठ बजे से खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला होगा. वहीं पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa National Cricket Team) और अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Afghanistan National Cricket Team) के बीच खेला जाएगा.

पहले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है. लेकिन दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. अगर यह मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुआ तो रिजल्ट के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. Virat Kohli Stats In T20 World Cup Knockout: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में कोहली का कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें 'विराट' आंकड़े

टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद में 27 जून को सुबह छह बजे से खेला जाएगा. अगर इस मुकाबले के दौरान बारिश हुई तो इसके लिए एक्स्ट्रा समय मिलेगा. अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया, तो रिजर्व डे पर खेला जा सकेगा. लेकिन दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है.

टीम इंडिया और इंग्लैंड मैच के लिए क्यों नहीं रखा गया रिजर्व डे

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच गुयाना में कल खेला जाना है. वहीं इसके बाद शनिवार यानी 28 जून को फाइनल मुकाबल खेला जाना है. दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल के बीच महज एक ही दिन का समय है. जिसके चलते दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो टीम इंडिया को फाइनल की टिकट मिल जाएगी. टीम इंडिया टेबल टॉपर है.

गुयाना में हो सकती हैं बारिश

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबले के दौरान बारिश होने की पूरी संभावना है. अगर ज्यादा बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो ऐसी स्थिति में टीम इंडिया बिना खेले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. इस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी है. लिहाजा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Eden Gardens Stadium Pitch Report: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों का आएगा तूफान या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर? मैच से पहले पिच रिपोर्ट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Kolkata Weather Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल