IND vs ENG 2nd ODI Match Details: देर रात तक जागने को हो जाइए तैयार, टीम इंडिया-इंग्लैंड दूसरे वनडे की बदली टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को देखने के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस को पहले वनडे के मुकाबले ज्यादा देर तक जागना पड़ेगा. इसकी वजह मैच के समय में हुआ बदलाव है. एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे हुई थी.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd ODI Match Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 16 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कार्डिफ़ (Cardiff) के सोफ़िया गार्डन्स स्टेडियम (Sophia Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. जबकि, टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I Match Live Score Update: बुलावायो में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को देखने के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस को पहले वनडे के मुकाबले ज्यादा देर तक जागना पड़ेगा. इसकी वजह मैच के समय में हुआ बदलाव है. एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे हुई थी. हालांकि अब दूसरे वनडे की टाइमिंग बदल गई है. ऐसे में फैंस को इस मुकाबले के लिए शाम से लेकर देर रात तक टीवी और मोबाइल स्क्रीन से जुड़े रहना होगा.

कितने बजे शुरू होगा दूसरा वनडे

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मुकाबले का टॉस शाम 5:00 बजे होगा, जबकि मैच की पहली गेंद शाम 5:30 बजे डाली जाएगी. टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. वहीं मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैंस जियोस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकेंगे.

पहला वनडे जीतकर सीरीज में आगे है टीम इंडिया

टी20 सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं जीतने वाली टीम इंडिया ने वनडे सीरीज की शानदार शुरुआत की थी. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 258 रन पर सिमट गई थी. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 76 रन और लियाम डॉसन ने 68 रन बनाए थे. टीम इंडिया की ओर से अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए.

259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 46वें ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया था. विराट कोहली 5 रन और रोहित शर्मा 11 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन शुभमन गिल ने 80 रन की शानदार पारी खेली. वहीं अक्षर पटेल 57* और वाशिंगटन सुंदर 52* रन बनाकर नाबाद लौटे. अब टीम इंडिया दूसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Share Now