क्रिकेट

IND vs ENG, 2nd ODI Match 2025: कटक वनडे में टॉस के लिए उतरते ही रोहित शर्मा ने हासिल की खास उपलब्धि, इस मामले में जड़ा अर्धशतक

दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए हैं. आज टीम इंडिया ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को डेब्यू का मौका मिला है. विराट कोहली की भी वापसी हो गई है.

IND vs ENG, 2nd ODI Match 2025: कटक वनडे में टॉस के लिए उतरते ही रोहित शर्मा ने हासिल की खास उपलब्धि, इस मामले में जड़ा अर्धशतक
Rohit Sharma (Photo: X)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd ODI Match 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 9 फरवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कटक (Cuttack) के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. IND vs ENG 2nd ODI 2025 Live Toss Score Updates: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लगा पहला झटका, वरुण चक्रवर्ती का डेब्यू शिकार बने फिल साल्ट

दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए हैं. आज टीम इंडिया ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को डेब्यू का मौका मिला है. विराट कोहली की भी वापसी हो गई है. वहीं, कटक के बाराबती स्टेडियम में दूसरे वनडे के दौरान रोहित शर्मा ने खास उपलब्धि हासिल की है. बतौर कप्तान रोहित शर्मा 50वें वनडे मुकाबले में उतरे. रोहित शर्मा 50 या उससे ज्यादा वनडे मैच में कप्तानी करने वाले भारत के 8वें भारतीय कप्तान बन गए हैं. महेंद्र सिंह धोनी 200 वनडे मुकाबलों में कप्तानी के साथ इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं.

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तान

बता दें कि इस लिस्ट में रोहित शर्मा से आगे में एमएस धोनी (200 मैच), मोहम्मद अजहरुद्दीन (174 मैच), सौरव गांगुली (146 मैच), विराट कोहली (95 मैच), राहुल द्रविड़ (79 मैच), कपिल देव (74 मैच) और सचिन तेंदुलकर (73मैच ) हैं. रोहित शर्मा ने पहली बार साल 2017 में वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी की थी. रोहित शर्मा को अब तक 35 मुकाबलों में जीत मिली है और 12 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 1 मुकाबला टाई पर खत्म हुआ है और 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है.

बतौर कप्तान रोहित शर्मा का कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन

बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने 48 पारियों में 53.80 की औसत से 2,206 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 4 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं. रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 208 रन रहा है. रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को एशिया कप में जीत दिलाई है. इसके अलावा रोहित शर्मा की ही कप्तानी में साल 2023 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2025 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).