Ind vs Eng 1st Test Match 2021: विराट और रोहित समेत टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने की प्रैक्टिस, इंग्लिश टीम से है मुकाबला

पांच फरवरी से भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जानें वाले टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत हो रही है. टेस्ट श्रृंखला के शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों को छह दिन के कड़े क्वारंटाइन पीरियड से गुजरना पड़ा. हालांकि दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने चेन्नई स्थित एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Instagram/indiancricketteam)

Ind vs Eng 1st Test Match 2021: पांच फरवरी से भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जानें वाले टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत हो रही है. टेस्ट श्रृंखला के शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों को छह दिन के कड़े क्वारंटाइन पीरियड से गुजरना पड़ा. हालांकि दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने चेन्नई (Chennai) स्थित एम.ए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में भारतीय खिलाड़ियों के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो इंडियन क्रिकेट टीम द्वारा इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में टीम के सभी खिलाड़ी मैदान में एक्सरसाइज करते और फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें कि चेन्नई का मैदान हमेशा स्पिनरों के लिए काफी मददगार रहा है और यहां होने वाली उमस मेहमान टीम के लिए काफी तकलीफ देह हो सकती है. बात करें एम.ए चिदंबरम स्टेडियम के बारे में तो यहां भारतीय टीम का वर्चस्व रहा है. यहां मेजबान टीम ने अबतक 32 टेस्ट मैच खेले हैं जहां टीम को 14 मुकाबलों में जीत मिली है, वहीं केवल छह मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी है. इसके अलावा 11 मैच ड्रा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test Match 2021: दर्शकों के बिना खेला जाएगा पहला टेस्ट, दूसरे मैच में 50 प्रतिशत फैंस स्टेडियम में उठा सकेंगे लुत्फ

वहीं बात करें मेहमान टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बारे में तो यहां उन्होंने अबतक नौ मैच खेलते हुए तीन जीत हासिल की है, जबकि पांच मैच गंवाए हैं. चिदंबरम स्टेडियम में भारत का सर्वोच्च स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 759 रन है. भारत ने यह उम्दा पारी साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. वहीं इंग्लैंड का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 652 रन है. मेहमान टीम ने यह स्कोर साल 1985 में भारत के खिलाफ बनाए थे.

वहीं बात करें इस मैदान पर भारत के न्यूनतम स्कोर के बारे में तो टीम का स्कोर 83 रन है जो टीम इंडिया ने साल 1977 इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था. वहीं मेहमान टीम का न्यूनतम स्कोर 159 रन है. इंग्लैंड की टीम साल 1973 में पहली पारी में 74 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में 159 रन पर ऑल आउट हो गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार भिड़ेंगे वेस्टइंडीज और नेपाल, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, न्यूजीलैंड की कुर्सी छिनी, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\