IND vs CAN 33rd Match: पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'रन मशीन' के बल्ले से जल्द निकलेगी एक बड़ी पारी

लगातार तीन जीत के साथ, भारत पहले ही सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई कर चुका है. भले ही कनाडा के खिलाफ उनका मैच बारिश के कारण धुल जाए, इससे टीम इंडिया के समीकरण पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा. लेकिन अगर बारिश नहीं होती है, तो भारत सुपर आठ में जाने से पहले टीम की कुछ कमियों को दूर करने की कोशिश करेगा.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 में पहुंच चुकी है, लेकिन विराट कोहली टूर्नामेंट में अब तक अपने अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं. इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने कहा कि विराट कोहली जल्द ही एक अच्छी पारी खेलेंगे. IND vs CAN 33rd Match Preview: टीम इंडिया और कनाडा के मैच में बारिश की आशंका, भारत पहले ही सुपर आठ के लिए किया क्वालीफाई

ग्रुप स्टेज के पहले तीन मैचों में विराट कोहली ने नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में क्रमशः 1, 4 और 0 रन ही बनाए. विराट टूर्नामेंट में अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं. वे पिछले संस्करण में 296 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे.

न्यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर विराट काफी संघर्ष करते नजर आए, लेकिन अब वेन्यू बदल चुका है. भारत शनिवार को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मुकाबले में कनाडा से भिड़ने के लिए तैयार है.

बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "मैं मानता हूं कि विराट कोहली ने न्यूयॉर्क लेग में रन नहीं बनाए हैं, लेकिन कोई भी अन्य बल्लेबाज इस ट्रैक पर बहुत ज़्यादा रन नहीं बना पाया है. यह एक मुश्किल पिच है और इसलिए मुझे लगता है कि अब वेन्यू बदलने के बाद एक बड़ा स्कोर जल्द ही बनने वाला है. वह एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने विश्व कप के मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

"एक बार जब टूर्नामेंट अगले चरण में पहुंच जाएगा, तो वह प्रतिस्पर्धी भावना फिर से उभरने लगेगी और वह अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर देगा."

पिछले मुक़ाबले में भारत ने सह-मेजबान यूएसए को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में सुपर आठ में जगह बनाई. भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए का मुकाबला खेला जाना है. हालांकि, इस मैच पर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

लगातार तीन जीत के साथ, भारत पहले ही सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई कर चुका है. भले ही कनाडा के खिलाफ उनका मैच बारिश के कारण धुल जाए, इससे टीम इंडिया के समीकरण पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा. लेकिन अगर बारिश नहीं होती है, तो भारत सुपर आठ में जाने से पहले टीम की कुछ कमियों को दूर करने की कोशिश करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\