IND vs BAN, ICC CWC 2019: मैच के दौरान धोनी के लिए चीयर करती नजर आई बेटी जीवा, देखें ये बेहद क्यूट वीडियो

विश्व कप 2019 के 40वें मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 315 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 104 रन बनाए. साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने भी 35 रनों की अहम पारी खेली. मैच के दौरान स्टेडियम में अपने पिता को चीयर करने के लिए जीवा धोनी भी मौजूद थी. उनका एक वीडियो सामने आया है.

मैच के दौरान धोनी को चीयर करती नजर आई बेटी जीवा (Photo Credits: Instagram)

विश्व कप 2019 (World Cup 2019) के 40वें मुकाबले में भारत (India) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को 315 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 104 रन बनाए. उनके अलावा लोकेश राहुल ने 77, विराट कोहली ने 26 और ऋषभ पंत ने 48 रनों का योगदान दिया. साथ ही महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni) ने भी 35 रनों की अहम पारी खेली. मैच के दौरान स्टेडियम में अपने पिता को चीयर करने के लिए जीवा धोनी (Ziva Dhoni ) भी मौजूद थी. उनका एक वीडियो सामने आया है.

जीवा धोनी के इंस्टाग्राम पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में जीवा धोनी को "पापा...पापा' कहते हुए सुना जा सकता है. उस समय एम एस धोनी और दिनेश कार्तिक क्रीज पर मौजूद थे. एक नजर डालिये इस बेहद क्यूट वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें- IND vs BAG, CWC 2019: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार चार विकेटकीपर के साथ मैदान में उतरी टीम इंडिया

आपको बता दें कि बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. उनके अलावा शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार और रुबेल हुसैन को भी 1-1 सफलता मिली. बांग्लादेश की टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतर चुकी है. 16 ओवर्स तक टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन था. सौम्य सरकार और तमीम इकबाल पवेलियन वापस लौट चुके हैं.

भारतीय टीम इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. अगर आज भारत को विजय प्राप्त होती है तो टीम को सेमी फाइनल का टिकट मिल जाएगा. साथ ही अगर बांग्लादेश को अंतिम 4 की राह आसान बनानी है, तो उनके लिए आज का मैच जीतना बेहद आवश्यक है.

Share Now

संबंधित खबरें

Gazi Nazrul Islam Viral Video Row: बांग्लादेश में वायरल वीडियो विवाद, कई लीक CCTV क्लिप सामने आने के बाद सांसद गाजी नजरुल इस्लाम पार्टी से निष्कासित, दूसरी पत्नी के दावे पर भी उठे सवाल

Satkhira-4 MP Viral Video Controversy: बांग्लादेश के सांसद जीएम नजरुल इस्लाम का महिला के साथ वीडियो वायरल; दूसरी पत्नी होने का किया दावा

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Scorecard: बुलावायो में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा, तंजीद हसन तमीम ने खेली मैच जिताऊ पारी; यहां देखें मैच का हाल

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Scorecard: बुलावायो में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के सामने 144 रनों का टारगेट रखा, डायोन मायर्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड