IND vs BAN, CWC 2019: टॉस जीतकर टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाजी, इन दो बड़े खिलाड़ियों की हुई वापसी

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2019 के 40वें मुकाबले में आज बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश के साथ है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

भारत बनाम बांग्लादेश (Photo Credits: File Photo)

IND vs BAN, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2019 के 40वें मुकाबले में आज बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश (Bangladesh) के साथ है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

इस टूर्नामेंट में अभी तक अपराजेय चल रही थी भारतीय टीम को अपने पिछले मैच में इंग्लैंड से 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. बांग्लादेश एक ऐसी टीम है जिससे इस विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद तो सभी ने की थी लेकिन जिस तरह की क्रिकेट यह एशियाई टीम खेल रही है, उसने सभी को हैरान कर दिया है.

बता दें कि भारत सेमीफाइनल में जाने से मात्र एक अंक की दूरी पर है लेकिन अगर बांग्लादेश के खिलाफ उसे हार मिलती है तो उसका श्रीलंका के खिलाफ मैच करो या मरो जैसा हाल हो जाएगा. ऐसे स्थिति में विराट सेना चाहेगी की वह आज का मुकाबला जीतकर सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाये.

यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of India vs Bangladesh ICC World Cup 2019: भारत बनाम बांग्लादेश के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव

संभावित टीमें इस प्रकार है-

भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, मुश्फीकुर रहमान, लिटन दास, शब्बीर रहमान, मोसद्दक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, रुबेल हुसैन.

Share Now

संबंधित खबरें

Gazi Nazrul Islam Viral Video Row: बांग्लादेश में वायरल वीडियो विवाद, कई लीक CCTV क्लिप सामने आने के बाद सांसद गाजी नजरुल इस्लाम पार्टी से निष्कासित, दूसरी पत्नी के दावे पर भी उठे सवाल

Satkhira-4 MP Viral Video Controversy: बांग्लादेश के सांसद जीएम नजरुल इस्लाम का महिला के साथ वीडियो वायरल; दूसरी पत्नी होने का किया दावा

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Scorecard: बुलावायो में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा, तंजीद हसन तमीम ने खेली मैच जिताऊ पारी; यहां देखें मैच का हाल

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Scorecard: बुलावायो में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के सामने 144 रनों का टारगेट रखा, डायोन मायर्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड