IND vs BAN, CWC 2019: फॉर्म में लौटे के एल राहुल, मगर शतक से चूके, देखें टीम इंडिया का स्कोर

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 40वें मुकाबले में आज बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के गेदबाजों की जमकर खबर ली .पहले टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने आज शतकीय पारी खेली. उसके बाद के एल राहुल ने भी उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 92 गेदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रनों की शानदार पारी खेली.

के एल राहुल (Photo Credit: PTI)

IND vs BAN, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 40वें मुकाबले में आज बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने बांग्लादेश (Bangladesh) के गेदबाजों की जमकर खबर ली.

जी हां पहले टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने आज मात्र 92 गेदों का सामना करते हुए 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 104 रनों की पारी खेलते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर का 26वां शतक जड़ा, इसके बाद मैदान में उनके साथी बल्लेबाज के एल राहुल ने भी उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 92 गेदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रनों की शानदार पारी खेली.

बता दे की के एल राहुल के वनडे क्रिकेट करियर यह चौथा अर्धशतक रहा. राहुल अपने दूसरे वनडे क्रिकेट करियर के शतक से आज 23 रनों से आज चूक गए. हालांकि उन्होंने आज रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 29.2 ओवर में 180 रनों की महत्वपूर्ण साझदारी निभाई.

यह भी पढ़ें- IND vs BAG, CWC 2019: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार चार विकेटकीपर के साथ मैदान में उतरी टीम इंडिया

फिलहाल टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली (18) और ऋषभ पंत (11) रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 36 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Pitch And Weather Report: चटगांव में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Match Live Streaming: आज बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India-Bangladesh Border: सीमा सुरक्षा का नया मॉडल, क्या अब सांप और मगरमच्छ करेंगे भारत-बांग्लादेश बॉर्डर की रखवाली? BSF कर रही है विचार; रिपोर्ट