क्रिकेट

IND vs AUS ODI Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ये धुरंधर खिलाड़ी मचा सकते हैं कोहराम, इन दिग्गजों पर होगी सबकी निगाहें

IND vs AUS ODI Series: टेस्ट सीरीज के बाद अब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 से 22 मार्च के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट के बाद अब टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज पर भी हैं.

IND vs AUS ODI Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ये धुरंधर खिलाड़ी मचा सकते हैं कोहराम, इन दिग्गजों पर होगी सबकी निगाहें
सूर्यकुमार यादव (Photo Credits: ICC/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के बाद अब वनडे सीरीज (ODI Series) में भिड़ने को तैयार हैं. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा. पहले मुकाबले में दोनों टीमों में सबसे बड़ा बदलाव कप्तानों को लेकर हुआ है. टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहले मुकाबले में मौजूद नहीं रहेंगे, ऐसे में टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करेंगे.

वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस इस पूरी सरीज से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में कंगारू टीम की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में होगी. यह पहली बार होगा जब हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की वनडे में कप्तानी करते नजर आएंगे. अब तक हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए 11 टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी की है. IND vs AUS ODI Series: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च को खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, जानें कैसे हैं हेड टू हेड के रिकॉर्ड

इन धुरंधरों पर होगी सबकी निगाहें

हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पिछली सीरीज में कुछ खास नहीं किया था. लेकिन बड़े मैचों में हार्दिक पांड्या बल्ले और गेंद दोनों से कोहराम मचा देते हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मुकाबले में हार्दिक पांड्या पर सबकी निगाहें होंगी.

सुर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में सबसे पहले नंबर पर काबिज हैं. पिछली दोनों सीरीज में सूर्यकुमार यादव को ज्यादा मौका नहीं मिला. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया जा सकता हैं. अगर सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी चला तो यह ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की लाइन लेंथ ख़राब कर सकते हैं.

ईशान किशन

टीम इंडिया के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मौका मिल सकता हैं. ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में ईशान किशन पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.

कैसी है दोनों टीमों की स्क्वाड:

टीम इंडिया: ईशान किशन, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शामी, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट.

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्योयनिस, जोस इंगलिस, मिचेल मार्श, एश्टन एगर, एडम जम्पा, नाथन एलिस, सीन एबॉट, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2023 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).