IND vs AUS ODI Series 2023: टीम इंडिया कर सकती हैं अनोखा कारनामा, तीनों फॉरमेट में नंबर वन बनने का मौका, जानें पूरा समीकरण
बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच कल यानी 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर में होगा. जबकि इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा.
मुंबई: आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) से पहले टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज (ODI Series) खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच कल यानी 22 सिंतबर को खेला जाएगा. इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें मोहाली (Mohali) में आमने-सामने होगी. वहीं, इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पहुंच चुकी है. पहले 2 मुकाबलों के लिए टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) को सौंपी गई हैं. नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) तीसरे मैच में टीम के साथ जुड़ेंगे. ऑस्ट्रेलिया पूरी ताकत के साथ इस सीरीज में नजर आने वाली है.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच कल यानी 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर में होगा. जबकि इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा. IND vs AUS ODI Series 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों में इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया हैं कोहराम, चटकाए सबसे ज्यादा विकेट; देखें पूरी लिस्ट
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के तीनों मुकाबले भारतीय समयनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दरअसल, आईसीसी वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए ये सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है.
केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया के पास आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में टॉप पर काबिज होने का मौका होगा. दरअसल, अगर टीम इंडिया पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में टॉप पर पहुंच जाएगी.
तीनों फॉरमेट में टॉप पर काबिज होने के मौका
बता दें कि टीम इंडिया टेस्ट और टी20 रैंकिंग्स में टॉप पर मौजूद है. लेकिन अगर कल खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो वनडे फॉरमेट में भी नंबर वन की पोजीशन हासिल कर लेगी. इस तरह टीम इंडिया के पास टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में टॉप पर काबिज होने का सुनहरा मौका है. फिलहाल, आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में पाकिस्तान की टीम टॉप पर काबिज है. लेकिन टीम इंडिया के पास पाकिस्तान को पीछे छोड़ने का मौका है.
आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में पाकिस्तान के 27 मैचों में 115 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं. जबकि टीम इंडिया के 41 वनडे मैचों में 115 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं. इस तरह टीम इंडिया और पाकिस्तान के रेटिंग्स प्वॉइंट्स बराबर हैं. वहीं, आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया है. ऑस्ट्रेलिया के 28 मैचों में 113 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं. आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में 106 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका चौथे स्थान पर हैं. पांचवें नंबर पर 105 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ इंग्लैंड की टीम काबिज है. इसके बाद टॉप-10 टीमों की फेहरिस्त में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम काबिज है.
वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच कल यानी 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर में होगा. जबकि इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के तीनों मुकाबले भारतीय समयनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दरअसल, आईसीसी वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए ये सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है.
पहला वनडे: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, 22 सितंबर 2023 (शुक्रवार), मोहाली, दोपहर 1:30 बजे
दूसरा वनडे: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, 24 सितंबर 2023 (रविवार), इंदौर, दोपहर 1:30 बजे
तीसरा वनडे: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, 27 सितंबर 2023 (बुधवार), राजकोट, दोपहर 1:30 बजे
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

