ऑस्ट्रेलिया के जिस गेंदबाज से खौफ खाते हैं दुनिया के बल्लेबाज वो है विराट कोहली के फैन

इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर में विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क ने भारतीय कप्तान को ‘बेहतरीन कप्तान’ करार दिया है

विराट कोहली (Photo Credit-IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर में विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क ने भारतीय कप्तान को ‘बेहतरीन कप्तान’ करार दिया है. पर्थ में दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के साथ मैदान पर कोहली की तीखी बहस पर काफी चर्चा हुई थी और मिशेल जानसन सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस दिग्गज बल्लेबाज के बर्ताव की आलोचना की थी.

स्टार्क ने हालांकि कोहली का समर्थन किया है.  स्टार्क ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने विराट के साथ कुछ आईपीएल टूर्नामेंट खेले हैं और वह कप्तान के रूप में बेहतरीन है. बेशक वह शानदार खिलाड़ी है.’’ रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने 2014 में स्टार्क को खरीदा था और वह आईपीएल टीम के मुख्य गेंदबाज के रूप में उभरे.

यह भी पढ़े: कम नहीं हो रही इस भारतीय बल्लेबाज की रन बनाने की भूख, 41 साल के उम्र में जड़ा 55वां शतक

पिछले साल फरवरी में आरसीबी से उन्होंने नाता तोड़ लिया जिसके बाद इस साल की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खरीदा था. स्टार्क हालांकि चोट के कारण 2018 आईपीएल सत्र से बाहर हो गए और पिछले महीने केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया.  रविवार को भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कोहली को भद्रजन करार दिया था जबकि आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने सुझाव दिया था कि कोहली कई तरीकों से भारतीय से अधिक आस्ट्रेलियाई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू