IND vs AUS, 4th T20 Stats And Record Preview: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें
मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही हैं. पहले 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में आराम करने वाले श्रेयस अय्यर आखिरी 2 मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ गए हैं. श्रेयस अय्यर के आने से टीम इंडिया का मध्यक्रम बल्लेबाजी और भी ज्यादा मजबूत नजर आएगी. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रेयस अय्यर ने कई धमाकेदार पारियां भी खेली थीं.
IND vs AUS 4th T20I Stats: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज यानी 1 दिसंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मैथ्यू वेड (Matthew Wade) है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अबतक उम्दा प्रदर्शन किया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थीं, लेकिन तीसरे मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. चौथे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. How To Watch IND vs AUS, 4th T20I Live Streaming: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, जानें कैसे उठाए मुकाबले का लुफ्त
इस सीरीज का अंतिम मुकाबला 3 दिसंबर को खेला जाएगा. हाल ही में ऑस्ट्रलिया ने वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराकर छठा खिताब जीता था. ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह सीरीज आसान नहीं होगी.
मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही हैं. पहले 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में आराम करने वाले श्रेयस अय्यर आखिरी 2 मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ गए हैं. श्रेयस अय्यर के आने से टीम इंडिया का मध्यक्रम बल्लेबाजी और भी ज्यादा मजबूत नजर आएगी. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रेयस अय्यर ने कई धमाकेदार पारियां भी खेली थीं.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड:
इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाज ट्रैविस हेड को 100 छक्के पूरे करने के लिए छह छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के युवा गेंदबाज तनवीर संघा 50 विकेट पूरे करने से एक कदम दूर हैं.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड को 50 कैच पूरे करने के लिए एक कैच की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को 4000 रन पूरे करने के लिए 7 रनों की दरकार है.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 2000 रन पूरे करने के लिए 21 रन की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा 2000 रन का मील का पत्थर पूरा करने से 13 रन पीछे हैं.
टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज आलराउंडर टिम डेविड को 4000 रन पूरे करने के लिए 91 रनों की जरूरत है.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज केन रिचर्डसन को 50 विकेट पूरे करने के लिए पांच विकेट की दरकार है.
टी20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने के लिए तिलक वर्मा को पांच छक्कों की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को 200 छक्के पूरे करने के लिए चार छक्कों की जरूरत है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

