IND vs AUS 3rd ODI: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, सालों बाद ध्वस्त हो सकता हैं एमएस धोनी का ये अनोखा रिकॉर्ड

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कल यानी 22 मार्च को खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास एमएस धोनी के एक रिकॉर्ड को चकनाचूर करने का पूरा सुनहरा होगा.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) फिलहाल ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ रही है. इस सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. वहीं दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पलटवार करते हुए टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया. अब दोनों टीमों की नजरें तीसरे और निर्णायक मुकाबले पर टिकी हुई हैं. वहीं इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास दो बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ने का एक सुनहरा मौका हैं. इनमें से एक रिकॉर्ड में तो वो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भी पीछे छोड़ देंगे.

रोहित तोड़ेंगे धोनी का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ने का एक बढ़िया मौका होगा. रोहित शर्मा ने परिवारिक कारणों की वजह से पहला वनडे मुकाबला नहीं खेला था. वहीं दूसरे मैच में रोहित शर्मा महज 13 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन अगर रोहित तीसरे मैच में 66 या उससे ज्यादा रन बना लेते हैं तो वो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में एमएस धोनी को पीछे छोड़ देंगे. IND vs AUS 3rd ODI: सचिन तेंदुलकर के इस स्पेशल रिकॉर्ड पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की नजर, यहां देखें हैरान कर देने वाले आंकड़ें

रोहित शर्मा के पास अच्छा मौका

बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर में तीनों फॉरमेट की 457 पारियों में 17027 रन बनाए हैं. वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम 523 पारियों में 17092 रन दर्ज हैं. एमएस धोनी को पीछे छोड़कर रोहित शर्मा पांचवें नंबर के सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस लिस्ट में टॉप पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. विराट के बाद टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं और उनके बाद पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम आता है.

टीम इंडिया की शर्मनाक हार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही. जब सलामी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी क्रीज पर नहीं टिक सकें और 13 रन बनाकर वो भी आउट हो गए. फिर सूर्यकुमार यादव भी जीरो बनाकर आउट हो गए. मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के आगे टीम के बल्लेबाज टिक नहीं पाए. दूसरे वनडे में मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट चटकाए. पूरी टीम इंडिया महज 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट सिर्फ 11वें ओवर में मैच जीत लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड