IND vs AUS 3rd ODI: सचिन तेंदुलकर के इस स्पेशल रिकॉर्ड पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की नजर, यहां देखें हैरान कर देने वाले आंकड़ें

IND vs AUS ODI Series: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला कल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में खेला जाएगा. टेस्ट की तरफ टीम इंडिया की नजर अब वनडे सीरीज पर होगी.

रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा और निर्याणक मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium), चेपॉक (Chepauk) में खेला जाएगा. दोनों टीमों फिलहाल इस सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं. ऐसे में तीसरा और आखिरी मुकाबला सीरीज का निर्णायक मैच रहने वाला है. दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा टीम में वापसी कर ली हैं. इस बीच वनडे सीरीज में जब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने सामने होंगी तो कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली एक दूसरे से आगे निकलने का पूरा प्रयास करेंगे. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वनडे मैचों में जब भी आमने सामने हुई हैं तो उसमें सबसे ज्यादा रन बनाने का काम टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने किया है.

सचिन तेंदुलकर के नाम 71 मैचों की 70 पारियों में 3077 रन दर्ज हैं, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ 2208 रन बनाने का काम किया है. इसके लिए रोहित शर्मा अब तक 40 पारियां ले चुके हैं. IND vs AUS 3rd ODI Live Streaming: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल खेला जाएगा निर्णायक वनडे मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर विराट कोहली हैं. विराट कोहली ने 43 मैचों की 41 पारियों में अब तक 2083 रन बनाए हैं. यानी विराट कोहली को रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने के लिए केवल 125 रनों की आवश्यकता है. इस समय विराट कोहली जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं, वनडे में उनके लिए 126 रन बनाना कोई बहुत बड़ा काम नहीं है. इस सीरीज में रोहित शर्मा को दो मैच मिलेंगे और विराट कोहली को तीन मैच मिलेंगे.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 55 मैचों की 48 पारियों में 1660 रन बनाए थे. यानी महेंद्र सिंह धोनी इन सभी से बहुत पीछे हैं. इसके बाद नंबर आता है शिखर धवन का जिन्होंने 30 मैचों की 29 पारियों में 1265 रन बनाए हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली सचिन तेंदुलकर को पीछे कर पाएंगे, इसके बारे में नहीं सोचा जा सकता, जो इन दोनों से काफी आगे चल रहे हैं, लेकिन फासला काफी कम करने का तो मौका दोनों खिलाड़ियों के पास होगा ही. देखना होगा कि वनडे सीरीज में टीम इंडिया के ये दोनों खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड