क्रिकेट

IND vs AUS 3rd ODI: आज टीम इंडिया हारी तो टूटेगा ये बड़ा रिकॉर्ड, पिछले चार साल में टीम इंडिया ने घरेलू धरती में नहीं गंवाई है एक भी वनडे सीरीज

Team India's ODIs Home Record: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर है. भारत ने पहले वनडे में पांच विकेट से जीत दर्ज की थी. ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरा वनडे मैच 10 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में खेला जा रहा हैं. वहीं, टीम इंडिया ने पिछले 4 साल में घरेलू मैदानों पर 8 वनडे सीरीज खेली हैं और सभी में उसे जीत मिली है.

IND vs AUS 3rd ODI: आज टीम इंडिया हारी तो टूटेगा ये बड़ा रिकॉर्ड, पिछले चार साल में टीम इंडिया ने घरेलू धरती में नहीं गंवाई है एक भी वनडे सीरीज
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) का वनडे सीरीज (ODI Series) बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. तीन वनडे मैचों की सीरीज में दोनों टीमों ने एक-एक मुकबला जीतकर सीरीज बराबर कर दिया है. सीरीज का आखिरी मुकाबला आज चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया इस मुकाबले में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी.

अगर आज यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया जीत जाती है तो वह वनडे सीरीज तो अपने नाम कर ही लेगी, इसके साथ ही वह बीते चार साल में पहली ऐसी टीम होगी, जो भारत को उसी के घरेलू मैदान में वनडे सीरीज में मात देगी. दरअसल, पिछले चार साल से टीम इंडिया ने भारतीय सरजमीं पर खेली गई एक भी वनडे सीरीज नहीं गंवाई है. इस दौरान 8 वनडे सीरीज खेली गईं और सभी सीरीज में टीम इंडिया ने बाजी मारी. ऐसे में इस बार ऑस्ट्रेलिया के पास भारतीय टीम के अपने घरेलू मैदानों पर जीत के इस सिलसिले को तोड़ने का मौका होगा. IND vs AUS 3rd ODI Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच निर्णायक मुकाबला, जानें कब, कहा और कैसे देखें मैच

4 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही गंवाई थी सीरीज

टीम इंडिया ने अपने घरेलू मैदानों पर आखिरी बार मार्च 2019 में वनडे सीरीज गंवाई थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने ही टीम इंडिया को हराया था. पांच मैचों की उस वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले टीम इंडिया ने जीते थे लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने जोरदार वापसी करते हुए बैक टू बैक तीनों मुकाबले जीतते हुए भारतीय टीम को सीरीज मे शिकस्त दी थी.

टीम इंडिया बरकरार रख पाएगी जीत का सिलसिला

टीम इंडिया ने घरेलू मैदानों पर 4 साल से वनडे सीरीज जीतने का सिलसिला बरकरार रखने की खूब काबिलियत है. इस तीन मैचों की वनडे सीरीज के पिछले मैच में जरूर उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था लेकिन टीम इंडिया वापसी करने में सक्षम है. टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा बैलेंस बना हुआ है और उसके पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं, ऐसे में टीम इंडिया निश्चित तौर पर घर में अपना यह जीत का रिकॉर्ड बरकरार रख सकती है.

ऑस्ट्रेलिया तोड़ देगी टीम इंडिया का गुमान

यह भी संभव है. जिस अंदाज में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पिछल मुकाबले में बुरी तरह हराया था, उससे ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी आत्मविश्वास से लबरेज़ होंगे. ऑस्ट्रेलिया टीम में भी अच्छे गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भरे है. इस टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार है जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रूख बदल सकते हैं. कुल मिलाकर आज का मुकाबला बेहद टक्कर का रहने वाला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).