IND vs AUS 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें, अपने प्रदर्शन से मचा सकते हैं कोहराम

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक टी20 क्रिकेट में 26 मैच खेले घए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. टीम इंडिया ने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 4 मैच जीत मिली हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार यानी 26 नवंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मैथ्यू वेड (Matthew Wade) है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं. अक्षर पटेल और ऋतुराज गायकवाड़ का प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय माना जा रहा है. U19 Asia Cup: एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान, उदय सहारन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक टी20 क्रिकेट में 26 मैच खेले घए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. टीम इंडिया ने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 4 मैच जीत मिली हैं.

इन दिग्गजों पर होगी सबकी निगाहें

सूर्यकुमार यादव: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार को टीम का कप्तान बनाया गया हैं. पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने मैच जिताऊ पारी खेली थीं. वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव का बल्ला कुछ खास नहीं किया. ऐसे में टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को रन बनाना पड़ेगा.

ईशान किशन: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला इस साल जमकर आग उगल रहा है. पहले टी20 मुकाबले में ईशान किशन ने शानदार पारी खेली थीं. वर्ल्ड कप में ईशान किशन को ज्यादा मौका नहीं मिला. ईशान किशन के लिए ते सीरीज काफी अहम बताया जा रहा हैं.

अक्षर पटेल: टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल पर सबकी निगाहें टिकी होंगी. अक्षर पटेल चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. अक्षर पटेल पर टीम की जिम्मेदारी होगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्षर पटेल अक्सर कोहराम मचाते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड