IND vs AUS, 1st Test, Live Streaming: कल से शुरू होगा रोमांचक मुकाबला, जानें नागपुर टेस्ट को कब, कहां और कैसे देखें लाइव

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कल से नागपुर में खेला जाएगा. नागपुर में टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. पहला टेस्ट सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीमें कल से आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) का पहला मुकाबला होगा. टीम इंडिया की निगाहें होंगी लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का खिताब पर कब्जा करने के लिए. वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम लगातार पिछली तीन हार का बदला पूरा करने के लिए मैदान में उतरेगी. इस बड़ी टेस्ट सीरीज को शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बाकी है. सभी की निगाहें इस समय हाई प्रोफाइल सीरीज पर हैं.

पिछले 10 सालों में टीम इंडिया ने भारतीय सरज़मीं पर कुल 42 टेस्ट मैच खेले हैं. इन मैचों में टीम इंडिया ने कुल 34 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं टीम इंडिया ने महज दो मैच गंवाए हैं. इसके अलावा कुल 6 मैच ड्रॉ पर हुए हैं. टीम के इन आंकड़ों को देख यही लग रहा है कि इस बार भी टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर सीरीज अपने नाम कर लेगी. IND vs AUS 1st Test: नागपुर टेस्ट में इन स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया जानें प्लेइंग इलेवन का पूरा समीकरण

कब, कहां और कैसे देखें

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 9 फरवरी, गुरुवार को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में होगा.ये मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू होगा. टॉस सुबह 9 बजे होगा. पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगी. वहीं, पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप पर उपलब्ध होगी.

टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: 09 फरवरी-13 फरवरी, नागपुर (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

दूसरा टेस्ट: 17 फरवरी-21 फरवरी, दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)

तीसरा टेस्ट: 01 मार्च- 05 मार्च, हिमाचल प्रदेश (क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला)

चौथा टेस्ट: 09 मार्च-13 मार्च, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

दोनों टीमें:

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Pitch Report: तीसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज करेंगे वापसी या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज दिखाएंगे दम? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\