क्रिकेट

IND vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इसके बाद पांचवें नंबर पर बड़े शॉट्स लगााने में माहिर तिलक वर्मा खेल सकते हैं. तिलक वर्मा जरूरत ऑलराउंडर की भूमिका भी निभा सकते हैं. हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में रिंकू सिंह के पास फिनिशर के रोल में खुद को फिट करने का सुनहरा मौका होगा. रिंकू सिंह को नंबर 6 पर बल्लेबाजी क मौका मिल सकता है.

IND vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) समाप्त होने के महज 4 दिन बाद यानी 23 नवंबर से टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) खेली जानी हैं. इस सीरीज को 2024 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए टीम इंडिया की तैयारियों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को इस सीरीज सहित कुल तीन टी20 सीरीज खेलनी है. रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत वर्ल्ड कप खेले ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों को सीरीज के लिए आराम दिया गया है. इस टी20 सीरीज के लिए टीम की कमान विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है. World Cup: 'विश्व कप जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 'अपनी विरासत बनाई', पैट कमिंस का बयान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम करीबन एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम जैसी ही है. बस इस टीम में सूर्यकुमार कुमार और चोट की वजह से वर्ल्ड कप नहीं खेले अक्षर पटेल की वापसी हुई है. इस टी20 सीरीज में सबकी निगाहें ऋतुराज गायकवाड़, ईशन किशन और यशस्वी जायसवाल पर होंगी. ये धुरंधर खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया की इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित इलेवन: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में टीम इंडिया की प्लइंग इलेवन में पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ कर सकते हैं. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे और कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं.

इसके बाद पांचवें नंबर पर बड़े शॉट्स लगााने में माहिर तिलक वर्मा खेल सकते हैं. तिलक वर्मा जरूरत ऑलराउंडर की भूमिका भी निभा सकते हैं. हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में रिंकू सिंह के पास फिनिशर के रोल में खुद को फिट करने का सुनहरा मौका होगा. रिंकू सिंह को नंबर 6 पर बल्लेबाजी क मौका मिल सकता है. पिछले आईपीएल सीजन में अपनी तूफानी बैटिंग से सबको प्रभावित करने के बाद रिंकू सिंह ने आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में भी छाप छोड़ी थी.

वहीं ऑलराउंडर की भूमिका में अक्षर पटेल का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा वॉशिंहटन सुंदर के हाथों में होगा. तेज गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा अर्शदीप सिंह की अगुवाई में प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार को मिल सकता है.

पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार.

ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार, श्रेयस अय्यर (चौथे, पांचवें टी20 में).

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).