अफगानिस्तानी गेंदबाजों पर टूट पड़े शिखर धवन, बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि इस टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले अफगानिस्तान के आत्मविश्वासी कप्तान असगर स्टानिकजाई ने कहा था कि उनके स्पिन गेंदबाज भारत की स्पिन जोड़ी रवींद्र जडेजा और रविचंद्नन अश्विन से कई बेहतर है

शिखर धवन (Photo: BCCI Twitter)

बेंगलुरू: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के शानदार शतक के दम पर भारत ने अनुभनवहीन अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी मैच की पहली पारी की मजबूत शुरूआत करते हुए भोजनकाल तक बिना कोई विकेट गंवाए 158 रन बना लिए हैं. धवन और विजय ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी. धवन ने मैच के पहले दिन के पहले सेशन में 91 गेंदों पर ताबड़तोड़ 104 रन ठोक दिए. हालांकि लंच के बाद वह 107 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

इस शतकीय पारी के साथ धवन भारत के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी भी टेस्ट मैच की पहली पारी के पहले सत्र में शतक जड़ा है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वह छठे स्थान पर हैं. इस सूची में आस्ट्रेलिया के विक्टर ट्रंपर, उनके हमवतन चार्ली मैकार्टनी, डॉन ब्रैडमैन, पाकिस्तान के मजीद खान और आस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर का नाम शामिल है.

बता दें कि इस टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले अफगानिस्तान के आत्मविश्वासी कप्तान असगर स्टानिकजाई ने कहा था कि उनके स्पिन गेंदबाज भारत की स्पिन जोड़ी रवींद्र जडेजा और रविचंद्नन अश्विन से कई बेहतर है. भारत की पहली पारी में अफगानिस्तान के शानदार स्पिन गेंदबाज राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर-रहमान ने कुल 15 ओवरों की ने गेंदबाजी की, लेकिन एक भी विकेट लेने में असफल रहे. इन तीनों ने 105 रन दिए हैं। राशिद ने सात ओवरों तक गेंदबाजी की और 58 रन दिए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट