IND vs AFG, Only Test Match Day 3 Scorecard: डेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार, 6 विकेट लेकर अफगानिस्तान को किया ढेर, बनाए बड़े रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की पहली पारी में 6 विकेट झटके. उनकी घातक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 152 रन पर सिमट गई.
India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, Only Test Match Day 3 Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium), मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल की टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. पहले टीम ने 564/8 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की और इसके बाद अफगानिस्तान को शुरुआती झटके देते हुए 113 रन के कुल स्कोर पर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. दिन का खेल खत्म होने तक रहमत शाह (43*) नाबाद रहे. अफसर जजई आखिरी गेंद पर आउट हुए. आज यानी 8 जून को तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जा रहा है . भारतीय टीम शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में मैदान में उतरी है, जबकि अफगानिस्तान की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) संभाल रहे हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs Bangladesh ODI Series 2026: बांग्लादेश सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, हेड-मार्श बाहर, 25 वर्षीय टॉड मर्फी को पहली बार मौका
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की पहली पारी में 6 विकेट झटके. उनकी घातक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 152 रन पर सिमट गई.
मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में सुथार ने पहले ही मैच में अपनी फिरकी का जादू दिखाया और अफगान बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने पहली पारी में 412 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली, जिसके चलते अफगानिस्तान को फॉलो-ऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा.
दूसरे दिन भी जारी रहा सुथार का जलवा
बाएं हाथ के स्पिनर सुथार ने मैच के दूसरे दिन अब्दुल मलिक (16), रहमानुल्लाह गुरबाज (12) और अफसर जजई (3) के विकेट हासिल किए. इससे पहले उन्होंने शराफुद्दीन अशरफ (11), रहमत शाह (60) और मोहम्मद सलीम साफी (0) को भी अपना शिकार बनाया. सुथार ने 22 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 33 रन खर्च किए और 6 विकेट अपने नाम किए. उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह से बिखेर दिया.
डेब्यू टेस्ट में बनाए बड़े रिकॉर्ड
मानव सुथार अपने टेस्ट करियर के पहले ही मैच में 5 विकेट हॉल लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज बन गए हैं. वहीं स्पिनरों में वह डेब्यू टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं.
इसके अलावा सुथार अब डेब्यू टेस्ट की एक पारी में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इस सूची में उनसे आगे सिर्फ नरेंद्र हिरवानी हैं, जिन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में 61 रन देकर 8 विकेट लिए थे.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.