India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, Only Test Match Day 3 Mullanpur Pitch Report: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium), मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल की टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. पहले टीम ने 564/8 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की और इसके बाद अफगानिस्तान को शुरुआती झटके देते हुए 113 रन के कुल स्कोर पर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. दिन का खेल खत्म होने तक रहमत शाह (43*) नाबाद रहे. अफसर जजई आखिरी गेंद पर आउट हुए. आज यानी 8 जून को तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में मैदान में उतरी है, जबकि अफगानिस्तान की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) संभाल रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND vs AFG, Only Test Match Day 2 Stumps: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने मजबूत की पकड़, दूसरे दिन 5 विकेट झटक मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेला
कुछ ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल
दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पारी 368 से आगे बढ़ाई. शुभमन गिल 126 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, ऋषभ पंत अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और 81 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी अर्धशतकीय पारी (52) खेली. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए. अफगानिस्तान को शुरुआती झटके लगे. अपना पहला टेस्ट खेल रहे मानव सुथार ने 3 विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्णा को भी 2 विकेट मिले.
ऋषभ पंत ने लगाया अफगानिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक
ऋषभ पंत ने 121 गेंदों का सामना किया और 81 रन बनाए. ऋषभ पंत के बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले. ऋषभ पंत की स्ट्राइक रेट 66.94 की रही. यह उनके टेस्ट करियर का 19वां और अफगान टीम के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 70 गेंदों में पूरा किया. ऋषभ पंत ने 50 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 87 पारियों में 43.91 की शानदार औसत के साथ 3,557 रन बनाने में सफल रहे हैं.
मोहम्मद सलीम ने पहली बार लिया 5 विकेट हॉल
मोहम्मद सलीम ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (24), साई सुदर्शन (81), गिल (126), ध्रुव जुरेल (19), मानव सुथार (28) और मोहम्मद सिराज (22) को अपना शिकार बनाया. मोहम्मद सलीम ने 27 ओवर गेंदबाजी की और 3 मेडन के साथ 140 रन देकर 6 विकेट लिए. उनकी इकॉनमी रेट 5.20 की रही. भारत के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने वाले सलीम अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज हैं. पहले दिन मोहम्मद सलीम ने 2 विकेट और दूसरे दिन 4 विकेट लिए.
वाशिंगटन सुंदर ने अपना छठा अर्धशतक लगाया
टीम इंडिया के युवा आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 68 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए. वाशिंगटन सुंदर के बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकला. वाशिंगटन सुंदर की स्ट्राइक रेट 76.47 की रही है. ये वाशिंगटन सुंदर के टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक रहा. अफगानिस्तान के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर ने अपना पहला पचासा लगाया. वाशिंगटन सुंदर ने अब तक 18 मुकाबले खेले हैं इसकी 30 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए 937 रन बनाने में सफल रहे हैं.
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Pitch Report)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा हैं. मुल्लांपुर की पिच पारंपरिक काली मिट्टी की बजाय रेत आधारित तैयार की गई है. ऐसे में यहां स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना है. हालांकि बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए यहां समान अवसर रहते हैं. बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ा समय बिताने के बाद रन बनाने में आसानी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना 25 प्रतिशत है.
मुल्लांपुर का मौसम (Mullanpur Weather Update)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा हैं. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार मुकाबले के दौरान बीच-बीच में बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं बारिश की संभावना 25 प्रतिशत बताई गई है. ऐसे में मौसम मैच में थोड़ी बाधा डाल सकता है, लेकिन पूरे दिन बारिश की आशंका नहीं है.
भारत के लिए शुभमन गिल और केएल राहुल की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं ऋषभ पंत अपने 50वें टेस्ट में खास रिकॉर्ड बनाने के इरादे से उतरेंगे. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं. अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह और रहमानुल्लाह गुरबाज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY